लाइव न्यूज़ :

सीएम पद को लेकर छिड़े गतिरोध के बीच शिवसेना ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- कुछ तत्व विधायकों को धन का लालच दे रहे हैं

By भाषा | Updated: November 7, 2019 16:17 IST

शिवसेना ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘हमारे भी खिड़की-दरवाजे खुले हैं। अच्छी हवा बह रही है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरत रहे हैं कि ताजी हवा के साथ कीट-पतंगे भीतर न आएं।’’

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने भाजपा के छोटे सहयोगी दलों पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से हाल में मुलाकात करने को लेकर बृहस्पतिवार को निशाना साधा। शिवसेना ने अपने ‘मुखपत्र’ सामना में दावा किया कि इन छोटे सहयोगियों के पास विधायक भी नहीं हैं और वे राज्य को लेकर नहीं, बल्कि नयी सरकार में अपनी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

शिवसेना ने भाजपा के छोटे सहयोगी दलों पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से हाल में मुलाकात करने को लेकर बृहस्पतिवार को निशाना साधा। शिवसेना ने अपने ‘मुखपत्र’ सामना में दावा किया कि इन छोटे सहयोगियों के पास विधायक भी नहीं हैं और वे राज्य को लेकर नहीं, बल्कि नयी सरकार में अपनी स्थिति को लेकर चिंतित हैं। इसने यह भी दावा किया कि ‘‘कुछ तत्व’’ विधायकों को धन का लालच दे रहे हैं।पार्टी ने दोहराया कि राज्य के लोग चाहते हैं कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से बने। ‘महायुति’ में भाजपा और शिवसेना के अलावा आरपीआई(ए) और राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री एवं आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास अठावले और राज्य सरकार में मंत्री एवं आरएसपी नेता महादेव जानकर ने पिछले सप्ताह कोश्यारी से मुलाकात की थी और उनसे सरकार गठन के लिए सबसे बड़ी एकल पार्टी भाजपा को आमंत्रित करने की अपील की थी।शिवसेना ने कहा, ‘‘इन नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन पर चिंता व्यक्त की। यह चिंता राज्य के बारे में नहीं है, बल्कि वे अगली सरकार में अपनी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।’’ इसने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की हिंदुत्व विचारधारा से कोई जुड़ाव न रखने वाले ‘‘कुछ तत्व’’ नवनिर्वाचित विधायकों को धन का लालच देने की कोशिश कर रहे हैं।पार्टी ने कहा, ‘‘हम यह दावा नहीं करते कि यह सब भाजपा या मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से हो रहा है।’’ शिवसेना ने निवर्तमान मंत्री एवं भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार पर उनके इस बयान को लेकर निशाना साधा कि राज्य को जल्द ही ‘‘खुशखबरी’’ मिलेगी तथा भाजपा के द्वार वार्ता के लिए हमेशा खुले हैं।पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘हमारे भी खिड़की-दरवाजे खुले हैं। अच्छी हवा बह रही है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरत रहे हैं कि ताजी हवा के साथ कीट-पतंगे भीतर न आएं।’’

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब