लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना को मिल गया सीएम पद लेकिन NCP-कांग्रेस के बीच उपमुख्यमंत्री को लेकर अब भी विवाद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2019 07:43 IST

राकांपा का यह भी कहना है कि संकट के समय में अध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण है, इसलिए यह पद हमें सौंप दिया जाए. लेकिन, कांग्रेस को उपमुख्यमंत्री पद चाहिए, क्योंकि सरकारी विज्ञापनों में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री की फोटो भी होती है. अगर यह पद नहीं लिया, तो यह प्रचार होता रहेगा कि सिर्फ शिवसेना-राकांपा की सरकार है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने पृथ्वीराज चव्हाण का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए भेजा था. लेकिन, राकांपा का कहना है कि कम से कम 3 नाम सुझाएं. उसमें से किसी एक का नाम इस पद के लिए तय होगा. राकांपा विलासराव देशमुख की सरकार का हवाला दे रही है, जब उसने 3 नाम दिए थे और अरुण गुजराती का नाम तय हुआ था. लेकिन, कांग्रेस ने यह फार्मूला खारिज कर दिया.

अतुल कुलकर्णी 

महा विकास आघाड़ी की नई नवेली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अब भी राकांपा-कांग्रेस में विवाद है. कांग्रेस को अब विधानसभा अध्यक्ष के बदले उपमुख्यमंत्री पद चाहिए, जबकि राकांपा कह रही है कि मांग में बार-बार बदलाव नहीं करें. आघाड़ी की कल की बैठक के बाद प्रफुल्ल पटेल ने घोषणा की थी कि राकांपा का एक ही उपमुख्यमंत्री होगा और विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को मिलेगा.

दरअसल, कांग्रेस ने पृथ्वीराज चव्हाण का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए भेजा था. लेकिन, राकांपा का कहना है कि कम से कम 3 नाम सुझाएं. उसमें से किसी एक का नाम इस पद के लिए तय होगा.

राकांपा विलासराव देशमुख की सरकार का हवाला दे रही है, जब उसने 3 नाम दिए थे और अरुण गुजराती का नाम तय हुआ था. लेकिन, कांग्रेस ने यह फार्मूला खारिज कर दिया.

राकांपा का यह भी कहना है कि संकट के समय में अध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण है, इसलिए यह पद हमें सौंप दिया जाए. लेकिन, कांग्रेस को उपमुख्यमंत्री पद चाहिए, क्योंकि सरकारी विज्ञापनों में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री की फोटो भी होती है. अगर यह पद नहीं लिया, तो यह प्रचार होता रहेगा कि सिर्फ शिवसेना-राकांपा की सरकार है.

हालांकि, वह विधानसभा अध्यक्ष पद न मिलने के बदले एक कैबिनेट मंत्री पद चाहती है. और पृथ्वीराज चव्हाण के अध्यक्ष न बनने के ऐवज में नगर विकास, वित्त अथवा राजस्व में से कोई एक मंत्रालय मांग रही है. दो दिन के भीतर शरद पवार और अहमद पटेल इस पर फैसला करेंगे.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला