लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शरजील के समर्थन में नारेबाजी पर 51 के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 09:02 IST

मुंबई के आजाद मैदान में 'मुंबई प्राइड सॉलिडैरिटी गैदरिंग 2020' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सभा के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कुछ लोग हाथों में प्लैकार्ड और बैनर लेकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।भाजपा नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देशद्रोह के आरोपी छात्र शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी करने वाले 51 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कार्यक्रम के आयोजकों से पूछताछ कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपियों में एक की पहचान उर्वशी चूड़ावाला के तौर पर की गई है।

बता दें कि मुंबई के आजाद मैदान में 'मुंबई प्राइड सॉलिडैरिटी गैदरिंग 2020' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सभा के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाए। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कुछ लोग हाथों में प्लैकार्ड और बैनर लेकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

इस कार्यक्रम से जुड़े एक वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि मुंबई में यह सब क्या हो रहा है? महाराष्ट्र सरकार क्यों नहीं कोई सख्त कदम उठा रही है। 3 फरवरी को विपक्षी दलों के नेता द्वारा ट्वीट शेयर किए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। 

गौरतलब है कि असम को भारत से अलग करने के भड़काऊ बयान के बाद शरजील चर्चा में आया था। सीएए विरोधी सभा के दौरान शरजील ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। देश को टुकड़ों में बांट देने जैसा विवादित भाषण देने के बाद छिपते फिर रहे शरजील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे बिहार के जहानाबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।

 

टॅग्स :शर्जील इमामदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नागरिकता संशोधन कानूनमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?