लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: संजय राउत ने निर्वाचन आयोग पर बोला हमला, कहा- ‘पिंजरे में बंद तोता’ बन गया है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2023 19:03 IST

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में, राउत ने भाजपा पर पांच राज्यों में जहां (नवंबर में) विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां आधार खोने के बाद मतदाताओं को “रिश्वत” देने के लिए धार्मिक प्रचार का सहारा लेने का भी आरोप लगाया। 

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ‘पिंजरे में बंद तोता’ व एक दिखावा बनकर रह गया हैउद्वव गुट के नेता ने उस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यों पर 'आंख मूंदने' का आरोप लगायाराउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश में दिए गए उस बयान की आलोचना की

मुंबई: नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ‘पिंजरे में बंद तोता’ व एक दिखावा बनकर रह गया है और उस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यों पर 'आंख मूंदने' का आरोप लगाया। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में, राउत ने भाजपा पर पांच राज्यों में जहां (नवंबर में) विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां आधार खोने के बाद मतदाताओं को “रिश्वत” देने के लिए धार्मिक प्रचार का सहारा लेने का भी आरोप लगाया। 

राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश में दिए गए उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने लोगों से वादा किया था कि यदि भाजपा सत्ता में बनी रहती है तो वह अयोध्या में राम मंदिर के लिए सरकार द्वारा आयोजित यात्राएं कराएगी। राउत ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से धार्मिक आधार पर प्रचार था। 

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि अगर ऐसा बयान किसी कांग्रेस नेता ने दिया होता तो प्रवर्तन निदेशालय की तरह निर्वाचन आयोग भी “वारंट” के साथ दरवाजे पर खड़ा होता। राउत ने कहा कि मतदाताओं को “रिश्वत” देकर वोट हासिल करना चौंकाने वाला है और निर्वाचन आयोग ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं, जो लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। अयोध्या में राम मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। 

राउत ने कहा, “(पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त) टी.एन. शेषन ने अपने कार्यकाल के दौरान दिखाया कि निर्वाचन आयोग को दहाड़ना भी नहीं है, उसे बस अपनी पूंछ हिलानी है और इससे सभी राजनीतिक दलों में डर पैदा हो जाएगा। निर्वाचन आयोग एक दिखावा बन गया है।” राउत ने आरोप लगाया, “जो कुछ भी हुआ (पांच राज्यों, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव प्रचार के दौरान) ने साबित कर दिया है कि निर्वाचन आयोग पिंजरे में बंद तोता बन गया है।” 

राउत ने बताया कि जब 1987 के विले पार्ले उपचुनाव में शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दे पर पार्टी उम्मीदवार रमेश प्रभु के लिए वोट मांगा, तो उनका मतदान का अधिकार छह साल के लिए रद्द कर दिया गया था। उपचुनाव जीतने वाले शिवसेना के विधायक सूर्यकांत महादिक, रमाकांत मयकर और प्रभु को अयोग्य ठहरा दिया गया था। 

राउत ने आरोप लगाया, “उन्होंने (भाजपा ने) निर्वाचन आयोग और अन्य संवैधानिक निकायों को साध लिया और हिंदुत्व की लड़ाई लड़ी।” उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने बृहस्पतिवार को शाह के राम मंदिर दौरे के वादे पर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा और व्यंग्यात्मक ढंग से पूछा कि क्या आयोग ने आदर्श आचार संहिता में ढील दी है। पत्र में, शिवसेना (यूबीटी) ने आयोग पर भाजपा के पक्ष में “दोहरे मानदंड” अपनाने का आरोप लगाया। 

खबर- भाषा

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्रशिव सेनाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप