लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार, संक्रमण के 66358 नए केस, चपेट में आने से 895 की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 27, 2021 21:47 IST

महाराष्ट्र में अब तक इस महीने एक अप्रैल को सबसे कम संक्रमण के 43,183 मामले सामने आए थे जबकि दो अप्रैल को 47,827 नए मामले दर्ज किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को किए गए 2,22,475 नमूनों की जांच के साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 2,59,72,018 नमूनों की जांच हो चुकी है। महाराष्ट्र में पिछले दो महीने में प्रतिदिन करीब 60,000 नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में 18 अप्रैल को एक ही दिन में सर्वाधिक 68,631 मामले दर्ज किए गए थे।

मुंबईः महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। राज्य में आज संक्रमण के 66358 नए केस आएं और चपेट में आने से 895 लोगों की मौत हो गई।

राज्य में अब तक इस वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 44,100,85 तक पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में इसी अवधि में कोविड-19 के 895 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 66,100 हो गई। महाराष्ट्र में अब तक इस महीने एक अप्रैल को सबसे कम संक्रमण के 43,183 मामले सामने आए थे जबकि दो अप्रैल को 47,827 नए मामले दर्ज किए गए थे।

विभाग के मुताबिक, सोमवार को किए गए 2,22,475 नमूनों की जांच के साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 2,59,72,018 नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, '' महाराष्ट्र में पिछले दो महीने में प्रतिदिन करीब 60,000 नए मामले सामने आ रहे हैं।

राज्य में 18 अप्रैल को एक ही दिन में सर्वाधिक 68,631 मामले दर्ज किए गए थे।पिछले छह दिनों में 4,42,466 मरीज ठीक हुए हैं।'' उन्होंने कहा कि सोमवार को राज्य में 71,736 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। महाराष्ट्र में फिलहाल 6,74,770 मरीज उपचाराधीन हैं। 

महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,102 मामले सामने आए, 58 रोगियों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,102 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,53,689 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। इसके अलावा 58 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 7,336 हो गई है।

उन्होंने कहा कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण से उबर चुके और उपचाराधीन रोगियों के बारे में जानकारी नहीं दी है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 79,869 और मृतकों की तादाद 1,489 हो गई है। 

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक पांच लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया

महाराष्ट्र में सोमवार को पांच लाख से अधिक लोगों को कोविड​​-19 रोधी टीका दिया गया जो कि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। यह जानकारी राज्य सरकार ने दी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने कल 5,34,372 लोगों का टीकाकरण किया।’’

उन्होंने कहा कि सोमवार को 4,678 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 12,179 को दूसरी खुराक मिली। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 24,987 और 16,530 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को क्रमशः पहली और दूसरी खुराक दी गई।

मंत्री ने बताया कि इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के 3,05,186 लोगों को पहली खुराक और 1,70,812 को उनकी दूसरी खुराक मिली। टोपे ने कहा कि अकेले मुंबई में 69,922 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक, 23,48,240 लोगों को देश की वित्तीय राजधानी में टीका लगाया जा चुका है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामुंबईनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे