लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: वाहन की टक्कर से गर्भवती मादा तेंदुए की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 01:20 IST

Open in App

ठाणे, 15 नवंबर (भाष) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा भायंदर टाउनशिप के कश्मीरा क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गर्भवती मादा तेंदुए की मौत हो गई। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार आधी रात के बाद मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुई।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) के मुख्य वन संरक्षक जी मल्लिकार्जुन ने कहा, ‘‘शनिवार देर रात मादा तेंदुआ राजमार्ग पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। उसे कर्मचारियों द्वारा एसजीएनपी बचाव केंद्र लाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, घायल मादा तेंदुआ की देर रात करीब दो बजकर 15 मिनट पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पशु चिकित्सकों द्वारा रविवार दोपहर उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। तेंदुए की कई हड्डियां टूट गई थी और मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा था।’’

अधिकारी ने बताया कि मादा तेंदुआ गर्भवती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर