लाइव न्यूज़ :

शिवसेना की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए अब तक सूचीबद्ध नहीं, जानें कोर्ट रजिस्ट्री ने क्या दिया जवाब

By भाषा | Updated: November 12, 2019 20:24 IST

अधिकारी ने कहा कि मामले को प्रधान न्यायाधीश के समक्ष रखने का निर्णय खामी दूर होने के बाद ही किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री ने मंगलवार को तत्काल सुनवाई के लिए दायर शिवसेना की याचिका को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के समक्ष रखने पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।सूत्र ने बताया कि याचिका में कुछ खामी है और शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री की न्यायिक शाखा याचिका दायर करने वाले ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’ के साथ मिलकर काम कर रही है। 

उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री ने मंगलवार को तत्काल सुनवाई के लिए दायर शिवसेना की याचिका को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के समक्ष रखने पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि याचिका में कुछ खामी है और शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री की न्यायिक शाखा याचिका दायर करने वाले ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’ के साथ मिलकर काम कर रही है। 

अधिकारी ने कहा कि मामले को प्रधान न्यायाधीश के समक्ष रखने का निर्णय खामी दूर होने के बाद ही किया जाएगा।

महाराष्ट्र में सरकार गठन के वास्ते समर्थन पत्र सौंपने के लिए तीन दिन का समय न देने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना मंगलवार को उच्चतम न्यायालय पहुंची।

इससे पहले, पार्टी के एक वकील ने कहा कि महाराष्ट्र में यदि राष्ट्रपति शासन लागू होता है तो शिवसेना दूसरी याचिका दायर करेगी। इस घटनाक्रम के बीच मंगलवार शाम राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी