लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: नोटिस के बाद अब बागी विधायकों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, छीने जा सकते हैं मंत्री पद

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2022 14:59 IST

सीएम ठाकरे अगर मंत्री पद छीनते हैं तो बागी नेताओं का नेतृत्व करने वाले एकनाथ शिंदे समेत गुलाबराव पाटिल, दादा भुस, शंबुराजे देसाई अपना  विभाग गंवा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे समेत गुलाबराव पाटिल, दादा भुस, शंबुराजे देसाई गंवा सकते हैं विभागशिंदे कैंप के करीब 20 विधायक शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के संपर्क में - सूत्र

मुंबई: शिवसेना में चल रही बगावत के बीच अब सीएम उद्धव ठाकरे बागी विधायकों पर एक और कार्रवाई कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीएम ठाकरे बागी विधायकों से मंत्री पद छीन सकते हैं। इससे पहले शनिवार को अयोग्यता को लेकर डिप्टी स्पीकर के द्वारा पार्टी के 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी कर 27 जून तक लिखित रूप में जवाब मांगा है। 

सीएम ठाकरे अगर मंत्री पद छीनते हैं तो बागी नेताओं का नेतृत्व करने वाले एकनाथ शिंदे समेत गुलाबराव पाटिल, दादा भुस, शंबुराजे देसाई अपना  विभाग गंवा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि बागी खेमे के विधायकों में दो फाड़ हो गए हैं। एकनाथ शिंदे कैंप के करीब 20 विधायक शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं। 

उधर, एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता के पद से हटाने के महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर के फैसले पर कानूनी राय लेने के बाद एकनाथ शिंदे खेमा अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है। शिंदे गुट का कहना है कि डिप्टी स्पीकर को नोटिस का जवाब देने के लिए बागी विधायकों को कम से कम 7 दिन का समय देना चाहिए था। 

इस बीच यह भी खबर सामने आई है कि केंद्र के द्वारा बागी विधायकों को 'वाई+' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, इनमें 15 विधायक शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायक रमेश बोर्नारे, मंगेश कुदलकर, संजय शिरसत, लताबाई सोनवणे, प्रकाश सुर्वे, सदानंद सरनावंकर, योगेश दादा कदम, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, प्रदीप जायसवाल, संजय राठौड़, दादाजी भूसे, दिलीप लांडे, बालाजी कल्याणर, संदीपन को Y+ सुरक्षा प्रदान की गई है।

टॅग्स :शिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी