लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में प्रतिबंधित हुई प्लास्टिक-पॉलिथीन, इस्तेमाल किया तो 25,000 रुपये तक जुर्माना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 23, 2018 16:15 IST

महाराष्ट्र सरकार का प्लास्टिक पर राज्यव्यापी प्रतिबंध आज से प्रभावी रूप से लागू हो गया है। प्रतिबंध के बावजूद इनका इस्तेमाल करने वाले से पहली बार पांच हजार रूपए,दूसरी बार 10 हजार रूपए का जुर्माना वसूला जाएगा और तीसरी बार 25 हजार रूपए और तीन माह के करावास तक की सजा दी सकती है।

Open in App

मुंबई, 23 जून। महाराष्ट्र सरकार का प्लास्टिक पर राज्यव्यापी प्रतिबंध आज से प्रभावी रूप से लागू हो गया है। प्रतिबंध के बावजूद इनका इस्तेमाल करने वाले से पहली बार पांच हजार रूपए,दूसरी बार 10 हजार रूपए का जुर्माना वसूला जाएगा और तीसरी बार 25 हजार रूपए और तीन माह के करावास तक की सजा दी सकती है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पीटीआई भाषा से कहा कि प्लास्टिक प्रतिबंध तभी सफल हो सकता है जब सभी पक्षकार इस पहल का समर्थन करें।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्लास्टिक के जिम्मेदार तरीके से इस्तेमाल को प्रमोट करना चाहते हैं इसलिए हमने उस प्रकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है जिसे एकत्रित नहीं किया जा सकता और जिसका पुन:चक्रण(रीसाइकिल) नहीं किया जकता।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिबंध प्रदूषकों पर एक प्रकार का दायित्व डालेगा लेकिन इसी के साथ कुछ छूट भी दी गई है ताकि बाजार में बेहतर विकल्प आने तक रोजगार प्रभावित नहीं हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हम पुलिस राज को बढ़ाना नहीं चाहते और व्यापारियों तथा छोटे कारोबारियों की चिंताओं को दूर करना चाहते हैं।’’ 

राज्य सरकार ने 23 मार्च को प्लास्टिक सामग्री जैसे एक बार इस्तेमाल में आने वाले बैग, चम्मच,प्लेट, पीईटी और पीईटीई बोतलों तथा थर्माकोल के सामान का निर्माण, इस्तेमाल, बिक्री, वितरण तथा भंडारण पर रोक लगा दी थी।

सरकार ने मौजूद भंडार के निस्तारण के लिए तीन महीने का वक्त दिया था। युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने प्रतिबंध की सराहना की है। उन्होंने कहा कि लोगों को शुरूआत में थोड़ी मुश्किले होंगी लेकिन वक्त के साथ उन्हें इसकी आदत हो जाएगी।  ठाकरे ने कहा, ‘‘यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों की किस्मत बदल देगा। मुझे भरोसा है कि सरकार का यह निर्णय पूरे विश्व के लिए उदाहरण बनेगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब