लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: NCP के विधायक भारत भालके का शुक्रवार देर रात निधन, पिछले महीने कोरोना वायरस से हुए थे संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: November 28, 2020 14:12 IST

महाराष्ट्र: एनसीपी नेता और विधायक भारत भालके 30 अक्टूबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद वे ठीक भी हुए और घर लौट आए थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद उनकी तबीयत और खराब होने लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पंढरपुर के विधायक और एनसीपी नेता भारत भालके का पुणे के अस्पताल में निधनभारत भालके पंढरपुर-मांगलवेढा से तीन बार विधायक रहे, 2019 में कांग्रेस छोड़ एनसीपी में हुए थे शामिल

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर के विधायक और एनसीपी नेता भारत भालके (Bharat Bhalke) का शुक्रवार देर रात निधन हो गया है। उन्हें कोरोना के बाद की समस्याओं के उपचार के लिए पुणे के रूबी अस्पताल (Ruby Hospital) में भर्ती कराया गया था। भारत भालके पिछले महीने कोरोना वायपस से पीड़ित हुए थे। हालांकि बाद में वे ठीक होकर घर भी लौट गए थे। 

इसके कुछ दिन बाद फिर उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी और वे किडनी की समस्या से ग्रसित हो गए थे। उनकी तबीयत शुक्रवार को ज्यादा खराब होने लगी थी। इसके बाद उन्हे वेटिलेटर पर रखा गया था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेस टोपे ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, 'भारत भालके के निधन की खबर चौंकाने वाली है। उनके निधन से एक अच्छा वक्ता और समर्पित नेता इस दुनिया से चला गया। मेरी संवेदना भालके परिवार के साथ है। उन्हें हमारी श्रद्धांजलि।'

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही भारत भालके को निमोनिया हो गया था और इससे उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी थी। देर रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता अहमद पटेल के भी कोरोना से निधन की खबर आई थी।

भालके ने राजनीति के अपने करियर की शुरुआत विट्ठल शहकारी चीनी फैक्ट्री के निदेशक के तौर पर पंढरपुर तालुका से की थी। बाद में वे फैक्ट्री के अध्यक्ष भी बने।

साल 2004 में उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव शिवसेना के टिकट पर लड़ा। हालांकि, उनकी हार हुई। इसके बाद साल 2009 में पंढरपुर-मांगलवेढा सीट से फिर चुनाव लड़ा और पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिंह पाटिल को मात दी। उस समय उनकी खूब चर्चा भी हुई।

इसके बाद साल 2014 में भारत भालके कांग्रेस के टिकट पर पंढरपुर सीट से जीते। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़ एनसीपी का दामन थाम लिया और तीसरी बार इस सीट से विधायक बने। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं