लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोविड-19 से संक्रमित, स्वास्थ्य स्थिति ठीक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: October 26, 2020 14:02 IST

पवार ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने कहा, " मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हो गया हूं ।"

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के कार्यकर्ताओं और नागरिकों को उनकी सेहत के प्रति चिंतित होने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र के एक दर्जन से ज्यादा मंत्री संक्रामक रोग से पीड़ित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य के कई नेता भी कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं।सेहत के प्रति चिंतित होने की जरूरत नहीं है और वह थोड़े समय आराम करने के बाद फिर लोगों के बीच लौटेंगे।

मुंबईः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर यहां एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

एक संदेश में पवार ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने कहा, " मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हो गया हूं ।"

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नागरिकों को उनकी सेहत के प्रति चिंतित होने की जरूरत नहीं है और वह थोड़े समय आराम करने के बाद फिर लोगों के बीच लौटेंगे। बृहस्पतिवार को पवार के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन वह एहतियातन घर में पृथक-वास में चले गए थे। बीते कुछ महीनों के बाद महाराष्ट्र के एक दर्जन से ज्यादा मंत्री संक्रामक रोग से पीड़ित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य के कई नेता भी कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,059 नए मामले सामने आये, 112 और मरीजों की मौत

 महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,059 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,45,020 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से 112 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,264 हो गई। विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिन के दौरान इस महामारी से 5,648 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 14,60,755 हो गई हैं।

राज्य में अभी 1,40,486 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। महाराष्ट्र में अब तक 86,08,928 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच हो चुकी है। राज्य में इस महामारी के रोगियों के स्वस्थ होने की दर 88.8 फीसदी है जबकि मृत्युदर 2.63 फीसदी है।

मुंबई शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 1,222 नए मामले सामने आए तथा 46 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही महानगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,51,281 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,105 हो गई। नासिक में 113 नये मामले सामने आए, जबकि पुणे शहर में 298, पिंपरी-चिंचवाड में 150 और नागपुर में 276 नये मामले सामने आए।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस