लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव पद पर रस्साकशी, सीताराम कुंटे और प्रवीण सिंह परदेशी दौड़ में, संजय कुमार हो रहे रिटायर...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2021 13:53 IST

मंत्रालय में जोरदार लॉबिंग शुरू होने की चर्चा है. कुंटे वर्तमान में गृह मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं. वे और परदेशी एक ही बैच के अधिकारी हैं और दोनों ही नवंबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ये तीनों दल मिलकर किसके नाम पर सहमत होते हैं. मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अजय मेहता दोनों में से किस पर ज्यादा भरोसा जताते हैं.मेहता को प्रशासन के एक बड़े शक्ति केंद्र के तौर पर देखा जाता है. वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाते हैं.

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्य सचिव संजय कुमार अगले महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं. वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव सीताराम कुंटे और फिलहाल संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रतिनियुक्ति पर गए प्रवीण सिंह परदेशी के बीच इस पद के लिए होड़ लगी है.

इसको लेकर मंत्रालय में जोरदार लॉबिंग शुरू होने की चर्चा है. कुंटे वर्तमान में गृह मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं. वे और परदेशी एक ही बैच के अधिकारी हैं और दोनों ही नवंबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इसका मतलब यह कि यदि दोनों में से किसी एक को अवसर मिला तो मुख्य सचिव पद का कार्यकाल नौ महीने का होगा.

अब यह बात मायने रखेगी कि मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ये तीनों दल मिलकर किसके नाम पर सहमत होते हैं. इसके अलावा यह भी महत्वपूर्ण होगा कि मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अजय मेहता दोनों में से किस पर ज्यादा भरोसा जताते हैं.

मेहता को प्रशासन के एक बड़े शक्ति केंद्र के तौर पर देखा जाता है. वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाते हैं. ऐसी भी चर्चा है कि मंत्रालय में आजकल एक वरिष्ठ अधिकारी की लॉबी के अधिकारी प्रतिदिन चाय-पानी के लिए जुट रहे हैं.

ऐसी संभावना है कि मुख्य सचिव संजय कुमार को सेवानिवृत्ति के बाद महाराष्ट्र रिएल इस्टेट रेग्युलेटरी ऑथॉरिटी (रेरा) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा सकता है. यह भी कहा जा रहा है कि इसी पद के लिए अगले महीने में सेवानिवृत्त हो रहे एमएमआरडी के आयुक्त आर. ए. राजीव भी इच्छुक हैं. महारेरा के वर्तमान अध्यक्ष गौतम चैटर्जी का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है. सेवानिवृत्ति के बाद उनकी नियुक्ति महारेरा में की गई थी.

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारशरद पवारअजित पवारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं