लाइव न्यूज़ :

CRPF-SRPF और पुलिस अधिकारियों के लिए नागपुर में बनने जा रहा है मॉडर्न ट्रेनिंग सेंटर, खोजी जा रही है जमीन

By फहीम ख़ान | Updated: September 9, 2022 15:06 IST

बताया जा रहा है कि इस सेंटर के बनने के बाद यहां अत्याधुनिक ट्रेनिंग दी जाएगी। इस सेंटर को नागपुर में बनाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देलंबी दूरी की फायरिंग के लिए नागपुर में कॉमन ट्रेनिंग रेंज बनने जा रहा है। इससे एक ही जगह पर सीआरपीएफ, एसआरपीएफ और राज्य पुलिस के अधिकारियों को ट्रेनिंग मिल पाएगी।इसके लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपयों की निधि भी मंजूर की है और सेंटर के लिए जमीन भी देखी जा रही है।

मुंबई: बढ़ते अपराध, आतंकवाद और नक्सलवाद के खतरे का मुकाबला करने के लिए सीआरपीएफ, एसआरपीएफ, एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े कमांडो दल और राज्य पुलिस के अधिकारी-जवानों को अब मॉडर्न ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से तैयार करने की योजना बनाई जा रही है. इसके लिए नागपुर में ही एक ‘कॉमन ट्रेनिंग सेंटर एंड लॉन्ग फायरिंग रेंज’ बनाया जा रहा है. आपको बता दें कि अभी अधिकारी-जवानों को शॉर्ट रेंज में ही फायरिंग की प्रैक्टीस करनी पड़ती है.

सेंटर के लिए खोजी जा रही है जगह

लोकमत समाचार को मिली जानकारी के अनुसार अमरावती रोड पर सुराबर्डी में स्थित मौजूदा एओटीसी सेंटर के साथ ही शहर से सटे कुछ इलाकों में इस सेंटर के लिए जगह खोजी जा रही है. विश्वसनीय जानकारी है कि इस कॉमन ट्रेनिंग सेंटर के लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपयों की निधि भी मंजूर कर दी है.

इससे एक ही जगह पर अत्याधुनिक ट्रेनिंग कराई जाएगी उपलब्ध 

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि, इस सेंटर के बन जाने के बाद नागपुर में ही सीआरपीएफ, एसआरपीएफ, गढ़चिरोली पुलिस के एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े कमांडों दस्ते और नागपुर शहर तथा ग्रामीण पुलिस के अधिकारी, जवानों को एक ही स्थान पर अत्याधुनिक ट्रेनिंग उपलब्ध हो सकेगी. इस कॉमन सेंटर का फायदा यह भी होगा कि इन सभी दलों में समन्वय बढ़ेगा और सभी को एक स्तर की ट्रेनिंग मुहैय्या हो सकेगी.

स्पेशल फोर्स भी दी जा सकेगी ट्रेनिंग

संबंधित पुलिस अधिकारी का कहना है कि आतंकवाद के मंडराते खतरे से निपटने के लिए नई टेक्नोलॉजी और स्पेशल ट्रेनिंग की लंबे वक्त से जरूरत महसूस की जा रही है. अत्याधुनिक तरीके और सभी सुविधाओं के साथ तैयार होने वाले इस कॉमन लॉन्ग रेंज फायरिंग सेंटर की वजह से भविष्य में इस इलाके के लिए स्पेशल फोर्स को भी ट्रेनिंग दी जा सकेगी. 

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरसीआरपीएफPoliceनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?