लाइव न्यूज़ :

Maharashtra MLC Election 2022: एनसीपी नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई से किया इनकार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 20, 2022 16:16 IST

Maharashtra MLC Election 2022: बंबई उच्च न्यायालय ने 17 जून को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा विधान परिषद चुनाव में मतदान की अनुमति के अनुरोध वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअलग-अलग मामलों में धन शोधन और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। विधान परिषद की दस सीट के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानमंडल परिसर में मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा।

Maharashtra MLC Election 2022: राकांपा नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख को बड़ा झटका लगा है।  उच्चतम न्यायालय ने विधान परिषद चुनाव में वोट डालने के लिए राकांपा नेताओं की रिहाई से इनकार किया है। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पार्टी नेताओं एवं विधायकों नवाब मलिक और अनिल देशमुख को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में मत डालने के लिए जेल से अस्थायी रिहाई का अनुरोध करते हुए सोमवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया था।

विधान परिषद की 10 सीट के लिए सोमवार सुबह नौ बजे मुंबई स्थित राज्य विधानमंडल परिसर में मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा। नतीजे शाम में घोषित किए जाएंगे। विधान परिषद की दस सीट के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

एमवीए में शामिल तीनों दलों ने दो-दो प्रत्याशी खड़े किए हैं, जबकि भाजपा ने पांच उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य के विधायक एमएलसी चुनावों के लिए ‘निर्वाचक मंडल’ बनाते हैं। एमवीए में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल है। सदन में छोटे दलों के विधायकों और निर्दलीयों की संख्या 25 है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरेBJPशिव सेनासंजय राउतशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस