लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद विधायकों को मिलेगी राहत, कई दिनों बाद आज जा सकेंगे घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2019 08:19 IST

मालूम हो कि शनिवार (30 नवबंर) को ठाकरे सरकार ने विधासभा में 169 वोटों से बहुमत परीक्षण को पास किया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर मची खींचतान खत्म होने के आसार हैं।कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के पद को स्वीकार कर लिया है और अब पार्टी के वरिष्ठ विधायक नाना पटोले का नाम इस पद के लिए आगे बढ़ाया है।

महाराष्ट्र में आज (01 दिसबंर) शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस अपने विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव करेगा। इसके बाद तीनों दल के विधायकों को राहत मिलेगी और आज वो मुक्त हो पाएंगे। दरअसल, पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में  सियासी रस्साकसी के बीच शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस ने अपने विधायकों को खरीद-फरोख्त की डर से उन्हें फाइव स्टार होटलों में बंद कर रखा था। 

नव भारत टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों को आज सभी विधायकों होटल से विधान भवन लाया जाएगा। यहां विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद सभी विधायकों को घर जाने दिया जाएगा। हालांकि विधायकों को शनिवार विधानसभा में ठाकरे सरकार के बहुमत साबित करने के बाद ही उन्हें घर छोड़ दिया जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विधायक अपने घर जा सकेगा। 

मालूम हो कि शनिवार (30 नवबंर) को ठाकरे सरकार ने विधासभा में 169 वोटों से बहुमत परीक्षण को पास किया था। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर मची खींचतान खत्म होने के आसार हैं। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के पद को स्वीकार कर लिया है और अब पार्टी के वरिष्ठ विधायक नाना पटोले का नाम इस पद के लिए आगे बढ़ाया है। पटोले विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट से विधायक हैं।

पटोले के मुकाबले के लिए भाजपा ने किशन कथोरे को प्रत्याशी बनाया है। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुरबाड से पार्टी के विधायक कथोरे इस पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने स्पीकर बनने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. कहा जा रहा था कि कांग्रेस स्पीकर की बजाय उपमुख्यमंत्री के पद पर जोर दे रही है।अहम मंत्रालयों पर अब तक नहीं बनी सहमति

उद्धव ठाकरे ने गुरु वार को 6 मंत्रियों संग शपथ ली थी। हालांकि अब तक तीनों दलों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हो सका है। इसी के चलते अभी तक सरकार के विस्तार पर भी फैसला नहीं हो सका है। गृह मंत्रालय, शहरी विकास, रेवेन्यू जैसे अहम मंत्रालयों पर तीनों ही दलों की दावेदारी है और अब तक इस पर सहमति नहीं बनी है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब