लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री ने कोविड टीका नहीं लगवाने वाले कॉलेज कर्मियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:12 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 12 नवंबर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि महाविद्यालयों के जो कर्मचारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षामंत्री ने कहा कि अगर महाविद्यालय के कर्मचारी टीका नहीं लगवाएंगे तो उनका वेतन भी रोका जा सकता है।

सामंत ने कहा, ‘‘शिक्षक और अन्य महाविद्यालय कर्मी कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेकर अपना टीकाकरण पूर्ण करें। उन कर्मचारियों को नोटिस भेजा जाएगा जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है, अगर वे इसका अनुपालन नहीं करेंगे तो हम उनका वेतन भी रोक सकते हैं।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार बारिश और सूखाग्रस्त इलाकों के विद्यार्थियों की शुल्क कम करने की मांग पर भी विचार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग