लाइव न्यूज़ :

अपहरण और मारपीट मामले में महाराष्ट्र के मंत्री आव्हाड गिरफ्तार, जमानत मिली

By भाषा | Updated: October 15, 2021 00:10 IST

Open in App

ठाणे, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के आवास मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जितेंद्र आव्हाड को अपने घर पर एक व्यक्ति पर कथित रूप से हमला करने के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आव्हाड बृहस्पतिवार को मामले के सिलसिले में ठाणे शहर के वर्तक नगर पुलिस थाने में पेश हुए।

अधिकारी ने कहा कि उनका बयान दर्ज किया गया और उन्हें एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने मंत्री को 10,000 रुपये के मुचलके और एक जमानत पर रिहा कर दिया।

शिकायतकर्ता आनंद करमुसे ने आरोप लगाया था कि उन्हें आव्हाड के बंगले में ले जाया गया और मंत्री की मौजूदगी में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पीटा गया।

बंबई उच्च न्यायालय ने ठाणे पुलिस को उचित जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जब करमुसे ने आव्हाड को आरोपी बनाने का अनुरोध किया था।

सिविल इंजीनियर, करमुसे ने आरोप लगाया था कि कुछ पुलिसकर्मी पांच अप्रैल, 2020 की शाम को उनसे मिलने आए और उनसे कहा कि उन्हें पुलिस थाने चलना होगा, लेकिन इसके बजाय उन्हें आव्हाड के बंगले में ले गए।

करमुसे ने आरोप लगाया था कि मंत्री की उस तस्वीर को लेकर, जिसे उन्होंने फेसबुक पर साझा किया था, दस से पंद्रह लोगों ने उनकी पिटाई की। उन्होंने आरोप लगाया था कि घटना के दौरान आव्हाड मौजूद थे।

मंत्री ने आरोपों से इनकार किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मांग की कि आव्हाड को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?