महाराष्ट्र : ठाणे में व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया, गिरफ्तार
By भाषा | Published: November 2, 2021 05:46 PM2021-11-02T17:46:02+5:302021-11-02T17:46:02+5:30
ठाणे (महाराष्ट्र), दो नवंबर जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को विवाद के बाद गर्भवती पत्नी को कथित रूप से जिंदा जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शहर पुलिस ने कलवा के मफतलाल कालोनी निवासी अनिल बहादुर चौरसिया को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य के तहत सोमवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक अन्य महिला से विवाह कर लिया है और इसे लेकर उसका पीड़िता से बार-बार झगड़ा होता था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 अक्टूबर की शाम आरोपी ने छह महिने की गर्भवती पीड़िता को कथित रूप से जिंदा जला दिया। उन्होंने बताया कि महिला को पड़ोसियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
अधिकारी ने बताया कि घटना में पीड़िता बुरी तरह झुलस गयी है । फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।