महाराष्ट्र : महिला मित्र की हत्या कर फ्लैट की दीवार में उसका शव छिपाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: January 16, 2021 05:03 PM2021-01-16T17:03:20+5:302021-01-16T17:03:20+5:30

Maharashtra: Man arrested for killing female friend, hiding her body in flat wall | महाराष्ट्र : महिला मित्र की हत्या कर फ्लैट की दीवार में उसका शव छिपाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र : महिला मित्र की हत्या कर फ्लैट की दीवार में उसका शव छिपाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

पालघर, 16 जनवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक महिला की हत्या के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति और उस महिला के बीच संबंध थे और उसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर उसके शव को अपने फ्लैट की दीवार में छिपा दिया था।

आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी ने 32 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी।

इसमें बताया गया कि प्रथम दृष्टया ऐसा अनुमान है कि महिला की हत्या पिछले वर्ष अक्टूबर में की गई तथा उसका कंकाल वनगांव गांव में स्थित आरोपी के फ्लैट से बरामद हुआ।

विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘आरोपी के महिला के साथ पांच साल से संबंध थे। महिला अंतिम बार, 21 अक्टूबर को आरोपी के साथ नजर आई थी।’’

महिला के परिजनों ने जब आरोपी से उसके बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गुजरात के वापी गई हुई है।

महिला के नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Man arrested for killing female friend, hiding her body in flat wall

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे