महाराष्ट्र: भिवंडी इलाके में इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका
By अंजली चौहान | Published: April 29, 2023 03:34 PM2023-04-29T15:34:55+5:302023-04-29T15:52:24+5:30
महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में एक इमारत गिरने के कारण 10 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए हैं। आशंका है कि लोग अभी फंसे हुए है और उन्हें निकालने का काम जारी है।
मुंबई: महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में शनिवार को एक इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक तीन मंजिला इमारत के गिरने के कारण करीब 10 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग और राहत बचाव की टीमें पहुंच गई है।
घटना भिवंडी के वालपाड़ा इलाके की बताई जा रही है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फौरन दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राहत-बचाव की टीमें मलबे में फंसे लोगों को निकाले में जुटी हुई है।
वहीं, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि यह तीन मंजिला इमारत देखते ही देखते ठह गई और जमीन पर इमारत के मलबे बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं।
#WATCHमहाराष्ट्र: भिवंडी इलाके में एक इमारत गिरी। 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल व आपदा सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/i1YQ9RIQj6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2023