लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः भाजपा 117, शिवसेना 53, एनसीपी 37, कांग्रेस 28 सीट पर मारी बाजी?, पीएम मोदी, अमित शाह और NDA नेताओं ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 07:32 IST

Maharashtra local body elections: एमवीए के घटक दल कांग्रेस को 28, राकांपा (एसपी) को सात और शिवसेना (उबाठा) ने अध्यक्ष के नौ पदों पर जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने नगर निगम अध्यक्ष के 117 पद जीते, शिवसेना ने 53 और राकांपा ने 37 पद जीते।पंजीकृत दलों ने नगर अध्यक्ष के 28 पदों पर जीत दर्ज की। पांच सीट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई।

मुंबईः महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने रविवार को 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में शानदार जीत हासिल करते हुए इन स्थानीय निकायों में अध्यक्ष के 207 पदों पर कब्जा जमा लिया। विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) 44 सीट ही हासिल कर सकी। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने रात में अंतिम आंकड़े साझा किए। एसईसी के अनुसार, भाजपा ने नगर निगम अध्यक्ष के 117 पद जीते, शिवसेना ने 53 और राकांपा ने 37 पद जीते।

वहीं, एमवीए के घटक दल कांग्रेस को 28, राकांपा (एसपी) को सात और शिवसेना (उबाठा) ने अध्यक्ष के नौ पदों पर जीत दर्ज की। राज्य निवार्चन आयोग के अनुसार, पंजीकृत अन्य पार्टियों ने चार सीट हासिल की, गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों ने नगर अध्यक्ष के 28 पदों पर जीत दर्ज की। पांच सीट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई।

शाह ने महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में महायुति के प्रदर्शन को सुशासन की राजनीति की जीत बताया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिए गए "भारी समर्थन" के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि चुनाव परिणाम "सुशासन और विकास की राजनीति की जीत" का प्रतीक है। भाजपा के एक बयान के अनुसार, शाह ने कहा कि चुनावों में महायुति की जीत केंद्र और राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकारों द्वारा समाज के हर वर्ग के कल्याण के दृष्टिकोण पर "जनता के आशीर्वाद" का भी प्रतिबिंब है।

भाजपा ने शाह के हवाले से कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों में महायुति को मिले जबरदस्त समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।" भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति को विजयी बनाने के लिए महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया।

कहा कि चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। महायुति की चुनावी सफलता को "ऐतिहासिक" बताते हुए नवीन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार तथा भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख रवींद्र चव्हाण को बधाई दी। नवीन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "धन्यवाद, महाराष्ट्र।" 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने रविवार को नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में पार्टी और उसके उम्मीदवारों पर विश्वास जताने के लिए मतदाताओं का आभार जताया तथा जनादेश को गर्व और जिम्मेदारी का क्षण बताया। एक बयान में पवार ने कहा कि चुनाव केवल जीत के बारे में नहीं थे,

बल्कि जनता के विश्वास, विकासोन्मुखी शासन और जन कल्याण को प्राथमिकता देने वाली राजनीति की पुष्टि के बारे में थे। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में शानदार जीत हासिल करते हुए इन स्थानीय निकायों में अध्यक्ष के 207 पदों पर कब्जा जमा लिया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अपनी पार्टी शिवसेना के पदाधिकारियों से 15 जनवरी को होने वाले नवी मुंबई महानगरपालिका चुनावों में ‘महायुति’ की जीत सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में शिवसेना ने महा विकास आघाडी (एमवीए) की कुल सीटों से अधिक सीटें जीती हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए।

उन्होंने पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। नवी मुंबई नगर महानगरपालिका पर महायुति ध्वज फहराया जाना चाहिए।" इस कार्यक्रम में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के कई कार्यकर्ता और नेता शिवसेना में शामिल हुए।

शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें सिडको आवास परियोजना, टोल प्लाजा हटाना, सड़क और पुल परियोजनाएं, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और 'तीसरा मुंबई' विकास केंद्र शामिल हैं।  

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPनरेंद्र मोदीअमित शाहदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवारशिव सेनाउद्धव ठाकरेशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो