लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर बताया नागपुर की जगह मुंबई में होगा विधानमंडल का मानसून सत्र

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 12:10 IST

पिछले वर्ष 4 जुलाई से मानसून सत्र नागपुर में करवा कर राज्य सरकार ने नई परंपरा आरंभ करने का प्रयास किया था लेकिन भारी वर्षा ने विधानमंडल सत्र को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया. विधानभवन में भी पानी घुस गया. बिजली गुल हो गई. दोनों सदन का कामकाज रोकना पड़ा.

Open in App

वर्ष 2018 की भांति इस वर्ष विधानमंडल का मानसून सत्र नागपुर में नहीं होगा. राज्यपाल कार्यालय ने एक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि मानसून अधिवेशन मुंबई में ही होगा जबकि परंपरा अनुसार शीत सत्र नागपुर में होगा. उल्लेखनीय है कि जबकि नागपुर करार के तहत वर्ष में एक अधिवेशन नागपुर में होना अनिवार्य है. दो बार छोड़कर नागपुर में शीत सत्र ही होता आया है.पिछले वर्ष 4 जुलाई से मानसून सत्र नागपुर में करवा कर राज्य सरकार ने नई परंपरा आरंभ करने का प्रयास किया था लेकिन भारी वर्षा ने विधानमंडल सत्र को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया. विधानभवन में भी पानी घुस गया. बिजली गुल हो गई. दोनों सदन का कामकाज रोकना पड़ा. पिछले वर्ष के कटु अनुभव को देखते हुए अटकलें चल रही थीं कि इस बार मानसून सत्र नागपुर में होगा या हमेशा की भांति मुंबई में.बहरहाल राज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. 17 जून को मानसून सत्र मुंबई में आरंभ होगा. वैसे पिछले वर्ष नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर ही मानसून सत्र हुआ था. सत्ताधारी भाजपा ने दावा किया था कि शीत सत्र की समयावधि कम होती है. बजटीय प्रावधान के तहत आवंटित निधि भी समाप्ति की ओर होती है. ऐसे में विदर्भवासियों को न्याय नहीं मिलता.उधर विपक्ष ने आरोप लगाया कि शीत सत्र के दौरान निकलने वाले मोर्चों से डरकर राज्य सरकार ने नागपुर में मानसून सत्र आहूत किया है. बहरहाल, नाागपुर में मानसून सत्र आयोजित करने का एक मुख्य कारण मुंबई में विधायक निवास में हो रहे निर्माणकार्य को भी बताया गया. दावा किया गया था कि विधायकों को असुविधा से बचाने के लिए मानसून सत्र को नागपुर में कराने का फैसला लिया गया.

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो