लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता प्रवीण दारेकर को मुंबई पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी मामले में किया तलब

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 3, 2022 22:04 IST

महाराष्ट्र आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव धनंजय शिंदे ने 14 मार्च को मुंबई पुलिस में महाराष्ट्र विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता प्रवीण दारेकर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। धनंजय शिंदे ने प्रवीण दारेकर ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता दारेकर ने श्रमिक वर्ग में निदेशक के रूप में पद पर रहते हुए बैंक का चुनाव लड़ने के लिए मजदूर बनकर सरकार और एमडीसीसीसीबी को धोखा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता प्रवीण दारेकर एमडीसीसीबी के निदेशक और अध्यक्ष रह चुके हैंमहाराष्ट्र सहकारिता विभाग ने जनवरी 2022 में प्रवीण दारेकर को अयोग्य घोषित कर दिया थाप्रवीण दारेकर के कार्यकाल में एमडीसीसीबी में कथित तौर पर 2000 करोड़ रुपये का धन गबन हुआ था

मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता प्रवीण दारेकर को मुंबई पुलिस ने मुंबई जिला केंद्रीय सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव धनंजय शिंदे की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने 14 मार्च को दारेकर के खिलाफ एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया था।

'आप' प्रदेश महासचिव धनंजय शिंदे ने प्रवीण दारेकर के खिलाफ लगाये आरोप में कहा था कि भाजपा नेता दारेकर ने श्रमिक वर्ग में निदेशक के रूप में पद पर रहते हुए बैंक का चुनाव लड़ने के लिए मजदूर बनकर सरकार और एमडीसीसीसीबी को धोखा दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रवीण दारेकर ने एमडीसीसीबी निदेशक और अध्यक्ष के रूप में दो कार्यकालों की सेवा की, जिसके बाद महाराष्ट्र सहकारिता विभाग द्वारा जांच का आदेश दिया गया और उन्हें जनवरी 2022 में अयोग्य घोषित कर दिया गया।

शिंदे ने आगे कहा कि प्रवीण दारेकर के कार्यकाल के दौरान एमडीसीसीबी के कथित तौर पर 2000 करोड़ रुपये के धन का की हेराफेरी हुई और यही कारण है कि पिरवीण दारेकर को नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है और उन्हें नेता विपक्ष के नेता के पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव धनंजय शिंदे के अलावा, शिवसेना के नेता किशोर तिवारी ने भी सितंबर 2021 में घाटकोपर पुलिस स्टेशन में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दारेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिन्होंने किशोर तिवारी ने आरोप लगाया था कि दारेकर ने अपने चुनावी हलफनामे में पेशेवर कार्य को गलत तरीके से वर्णित किया था।

वहीं प्रवीण दारेकर ने इस मामले में आप के धनंजय शिंदे और शिव सेना के किशोर तिवारी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का कड़ाई से खंडन किया है। जिसके बाद आप और शिवसेना नेताओं ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के रुख को स्पष्ट करने का आग्रह किया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईBJPशिव सेनाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो