लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: भाजपा उम्मीदवार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:10 IST

Open in App

अमरावती(महाराष्ट्र), 23 नवंबर महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में प्रशासन की अनुमति के बगैर भाजपा उम्मीदवार नितिन धांडे के समर्थन में यहां रैली होने पर उनके विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिवसेना के श्रीकांत देशपांडे के बाद धांडे ऐसे दूसरे उम्मीदवार हैं, जिनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है। अमरावती संभाग में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एक दिसंबर को विधान परिषद के लिए चुनाव है।

संभागीय आुयक्त पीयूष सिंह ने कहा कि यहां होटल के प्रांगण में प्रशासन की अनुमति के बगैर धांडे के समर्थन में रविवार को चुनावी रैली हुई और उस रैली को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने संबोधित किया था।

चुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इस रैली के वास्ते अनुमति नहीं मांगी गयी थी और वहां करीब 500 लोग पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास इस कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग है।’’

उन्होंने कहा कि धांडे पर भादंसं और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र विधान परिषद के पांच स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनाव एक दिसंबर को है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब