लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचा किसान आंदोलन, विधानसभा घेरने की तैयारी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 12, 2018 05:56 IST

ऑल इंडिया किसान सभा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई में किसानों ने ये रैली 27 फरवरी को शुरू की थी।

Open in App

मुंबई, 12 मार्च। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले महाराष्ट्र के करीब 30 हजार किसान कर्ज माफी सहित अन्य मांगो को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। नासिक से पैदल मार्च निकाल मुंबई पहुंचे किसान इस समय छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन तक पहुंच चुके हैं। उनका पैदल मार्च सोमवार को दिन में विधानसभा का घेराव करने के लिए आगे बढ़ेगा। 

ऑल इंडिया किसान सभा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई में किसानों ने ये रैली 27 फरवरी को शुरू की थी। जब ये काफिला निकला था तब इसमें 12 हजार किसान शमिल थे लेकिन जैसे-जैसे इनके कदम मुंबई की तरफ बढ़ने लगे और भी किसान जुड़ने लगे। अब जब ये मुंबई पहुंच चुके हैं तो लगभग इनकी संख्या 30 हजार के पार पहुंच चुकी है। 

किसानों की पहली मांग बैंकों से लिया कर्ज है, जिसपर वो पूरे तरीके से कर्जमाफी चाहते हैं। मौसम के बदलने से हर साल उनकी फसलें तबाह हो रही हैं। ऐसे में किसान चाहते हैं कि उन्हें कर्ज से मुक्ति मिले। किसान संगठनों की दूसरी मांग बिजली बिल को लेकर है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र के ज्यादातर किसान फसल बर्बाद होने के चलते बिजली बिल नहीं चुका पाते हैं। इसलिए उन्हें बिजली बिल में छूट दी जाए।

किसानों की नारजगी फसलों के सही दाम न मिलने को लेकर भी है। सरकार ने हाल के बजट में भी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का तोहफा दिया था, लेकिन कुछ संगठनों का मानना था कि केंद्र सरकार की एमएसपी की योजना महज दिखावा है। किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें भी लागू करने की मांग कर रहे हैं।

 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनमहाराष्ट्रमुंबईकिसान आत्महत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब