लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के ‘बीमार’ कांग्रेस MLA श्रीमंत पाटिल को मुंबई पुलिस की सुरक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 14:47 IST

“हमने विधायक को सुरक्षा मुहैया कराई है और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।” साथ ही बताया कि कर्नाटक पुलिस की एक टीम भी अस्पताल पहुंची है। पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा था, “मैं कुछ निजी काम से चेन्नई गया था और वहां मुझे सीने में दर्द हुआ इसलिए मैं एक अस्पताल गया और चिकित्सीय सलाह पर मैं मुंबई आया और यहां भर्ती हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में सरकार गिराने के प्रयासों के तहत पाटिल को “अगवा” कर लिया गया। शिवकुमार ने कहा था कि वह यह दिखाने के लिए दस्तावेज पेश करेंगे कि विधानसभा में विश्वासमत के दौरान मौजूद रहने से बचने के लिए पाटिल को जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल को शुक्रवार को सुरक्षा मुहैया कराई। एक अधिकारी ने बताया कि वह यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं और अपना बयान दर्ज करा रहे हैं।

बेलगाम जिले के कागवाड़ से विधायक पाटिल बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में दक्षिणी मुंबई के सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने कहा, “हमने विधायक को सुरक्षा मुहैया कराई है और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।” साथ ही बताया कि कर्नाटक पुलिस की एक टीम भी अस्पताल पहुंची है। पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा था, “मैं कुछ निजी काम से चेन्नई गया था और वहां मुझे सीने में दर्द हुआ इसलिए मैं एक अस्पताल गया और चिकित्सीय सलाह पर मैं मुंबई आया और यहां भर्ती हुआ।”

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में सरकार गिराने के प्रयासों के तहत पाटिल को “अगवा” कर लिया गया। कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा था कि वह यह दिखाने के लिए दस्तावेज पेश करेंगे कि विधानसभा में विश्वासमत के दौरान मौजूद रहने से बचने के लिए पाटिल को जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक का समय दिया था। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और जद (एस) के 15 बागी विधायक मुंबई के एक आलीशान होटल में ठहरे हुए हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटमुंबईकर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस