लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखेगी महायुती?, 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर नितिन गडकरी क्या बोले, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 14:46 IST

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: लोकतंत्र में मतदान हमारा मौलिक अधिकार है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों से निकलकर मतदान करें।

Open in App
ठळक मुद्दे 'डबल इंजन' सरकार महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखेगी। मतदान प्रतिशत बढ़ने से हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है।विकास और कृषि क्षेत्र में शानदार प्रगति हुई है, जिसमें निर्यात भी शामिल है।

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को महाराष्ट्र को देश में प्रगति एवं समृद्धि का प्रतीक बताया और लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गडकरी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ महाल क्षेत्र के टाउन हॉल में वोट डाला और विश्वास जताया कि 'डबल इंजन' सरकार (केंद्र और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली) महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखेगी। मतदान के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने इसे लोकतंत्र की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में मतदान हमारा मौलिक अधिकार है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों से निकलकर मतदान करें।

मतदान प्रतिशत बढ़ने से हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है।" महाराष्ट्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए गडकरी ने राज्य को भारत में प्रगति और समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के मामले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास और कृषि क्षेत्र में शानदार प्रगति हुई है, जिसमें निर्यात भी शामिल है।"

गडकरी ने विश्वास जताया कि राज्य में सत्तारूढ़ महायुति इस बार अच्छा बहुमत हासिल करेगी। चुनाव प्रचार के दौरान कुछ भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए नारे 'बंटेंगे तो कटेंगे' के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने लोगों से राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "इसे एक तरफ रखिए और महाराष्ट्र की प्रगति के लिए मतदान पर ध्यान दीजिए।

राज्य के हर कोने में विकास दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने महाराष्ट्र को एक बेहतर राज्य में बदल दिया है। डबल इंजन वाली सरकार एक बार फिर लौटेगी।" महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी नागपुर में वोट डाला और मतदाताओं विशेषकर महिलाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी 'लाडकी बहिन' से वोट डालने की अपील करता हूं। लोकतंत्र में सरकार से आपकी कुछ अपेक्षाएं होती हैं। जो लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, उन्हें अपनी मांगों पर जोर देने का अधिक अधिकार है।" फडणवीस ने मतदान प्रतिशत में वृद्धि के बारे में आशा व्यक्त की तथा पिछले चुनावों की तुलना में मतदान केंद्रों में सुधार पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि मई में गर्मियों के महीने में आयोजित लोकसभा चुनावों के विपरीत अब मतदाताओं की भागीदारी को प्रभावित करने वाली भीषण गर्मी नहीं है। फडणवीस ने कहा, "आमतौर पर पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच पांच से छह प्रतिशत का अंतर होता है। मुझे यकीन है कि इस बार महिलाएं मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पहुंचकर इस अंतर को पाट देंगी।"

भाजपा ने मंगलवार को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और राकांपा (एसपी) नेता सुप्रिया सुले के कथित ‘वॉयस नोट’ साझा कर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनावों को प्रभावित करने के लिए ‘बिटकॉइन’ को नकदी में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने दावा किया कि इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव के संचालन पर गंभीर सवाल खड़ा होता है।

इस पर टिप्पणी करते हुए फडणवीस ने आरोपों के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए व्यापक जांच की मांग की। फडणवीस ने कहा, "मैं पहले ही अनिल देशमुख फर्जी हमले के मामले पर बोल चुका हूं।" एनसीपी (एसपी) नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री देशमुख सोमवार शाम नागपुर जिले में कुछ लोगों द्वारा उनकी कार पर पथराव किए जाने से घायल हो गए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में अपना वोट डालने के बाद विपक्षी कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस फर्जी घोषणापत्रों के जरिए लोगों को धोखा देती है, जैसा कि हमने तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में देखा है।’’

देशमुख से जुड़ी घटना पर बावनकुले ने कहा, "मुझे उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। यह अप्रत्याशित था कि वोट हासिल करने के लिए वह इस तरह के हथकंडे अपनाएंगे।" उन्होंने दावा किया, "स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने पहले ही उनके हथकंडों को उजागर कर दिया है। पिछले दो वर्षों से वह मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।" 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024नितिन गडकरीनागपुरमुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब