लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार ने दिया BJP को समर्थन, जल्द शपथ ले सकते हैं देवेंद्र फड़नवीस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 11:05 IST

मंगलवार को जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और कोल्हापुर से विधायक विनय कोरे ने सीएम देवेंद्र फड़नवीस से मिलकर बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फड़नवीस नवंबर के पहले सप्ताह में शपथ ले सकते हैं।महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज पार्टी की बैठक

महाराष्ट्र में सत्ता के खेल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का पलड़ा भारी होता जा रहा है। बुधवार को चंद्रपुर से निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार ने फड़नवीस से मिलकर बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फड़नवीस नवंबर के पहले सप्ताह में शपथ ले सकते हैं।

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज पार्टी की बैठक

महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार यानी आज मुंबई में पार्टी की बैठक होनी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। वर्तमान में सदन के नेता फड़नवीस ने मंगलवार को कहा था कि वह अगले पांच वर्षों के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

इससे पहले मंगलवार को शिवसेना-बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए जारी खींचतान के बीच जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और कोल्हापुर से विधायक विनय कोरे ने सीएम देवेंद्र फड़नवीस से मिलकर बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है।

मंगलवार को सीएम फड़नवीस ने दावा किया था कि उनकी पार्टी बीजेपी को 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा 5 अन्य निर्दलीय विधायकों के साथ आने की उम्मीद हैं।

शिवसेना को मनाने के लिए बीजेपी नए फॉर्मूले पर कर रही विचार

शिवसेना के साथ जारी तनातनी के बीच बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए एक नए फॉर्मूले पर विचार कर रही है, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकार में शिवसेना की हिस्सेदारी बढ़ाना शामिल हैं। इस फॉर्मूले के तहत शिवसेना को महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद देने के अलावा सरकार में करीब 40-45 फीसदी मंत्री पद ऑफर कर सकती है। इतना ही नहीं शिवसेना को खुश करने के लिए बीजेपी उसे केंद्र में भी दो मंत्री पद दे सकती है। 

शाह और उद्धव महाराष्ट्र में सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले को देंगे अंतिम रूप

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन के लिये सत्ता साझेदारी के "50:50" फॉर्मूले को अंतिम रूप देंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस साल लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर हुई बातचीत में "सत्ता के समान वितरण को लेकर सहमति बनी थी न कि मुख्यमंत्री पद को लेकर।"

महाराष्ट्र BJP सांसद का दावा, शिवसेना के 45 विधायक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए इच्छुक

भाजपा सांसद संजय ककाड़े ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित करीब 45 विधायक भाजपा के साथ हाथ मिला कर सरकार बनाने के इच्छुक हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान राज्यसभा सदस्य ककाड़े ने यह दावा किया।

उन्होंने कहा ‘‘शिवसेना के 56 में से 45 विधायकों ने भाजपा के साथ हाथ मिला कर सरकार बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की है। वे हमें फोन कर कह रहे हैं कि उन्हें सरकार में शामिल कर लें।’’ ककाड़े ने यह भी कहा कि शिवसेना के विधायक कह रहे हैं कि चाहे जो भी किया जाए, ‘‘लेकिन हम भाजपा के साथ सरकार का हिस्सा बनना चाहते हैं।’’ 

पार्टी का नामकितनी सीटों पर मिली जीत (कुल 288 सीटें)
भारतीय जनता पार्टी105
शिवसेना56
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी54
इंडियन नेशनल कांग्रेस    44
निर्दलीय13
बहुजन विकास अघाड़ी03
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन02
प्रहर जनशक्ती पक्ष02
समाजवादी पार्टी02
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) 01
जन सुराज्य शक्ति 01
क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी01
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना01
राष्ट्रीय समाज पक्ष01
स्वाभिमानी पक्ष01
पीजैन्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ इण्डिया01
टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत