लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः शिवसेना से खींचतान के बीच देवेंद्र फडणवीस ने दिया सरकार के गठन को लेकर बयान, कहा- जल्द बनेगी सरकार

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 3, 2019 16:46 IST

Maharashtra: राज्य में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीट की जरूरत है। सूबे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर गतिरोध जल्द समाप्त होने वाला है, ऐसी उम्मीद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने जताई है।उनका मानना है कि राज्य में सरकार जल्द बनने जा रही है।महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए थे।

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर गतिरोध जल्द समाप्त होने वाला है, ऐसी उम्मीद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने जताई है। उनका मानना है कि राज्य में सरकार जल्द बनने जा रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए थे। इसके बाद से बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार (03 नवंबर) को सूबे के अकोला में कहा, 'मुझे लगता है कि सरकार के गठन में गतिरोध जल्द ही समाप्त हो जाएगा, आखिर में सभी को राज्य के लोगों के लाभ के लिए काम करना होगा। मुझे उम्मीद है कि सरकार जल्द बनेगी।'इससे पहले एनसीपी नेता अजीत पवार का कहना था कि उन्हें कुछ समय पहले संजय राउत का संदेश मिला है। उस समय वह एक बैठक में थे इसलिए प्रतिक्रिया नहीं दे पाए। चुनाव के बाद यह पहली बार है जब उन्होंने उनसे संपर्क किया है, उन्हें नहीं पता कि राउत ने क्यों मैसेज किया। वह थोड़ी देर में उसे फोन करूंगा। 

राउत ने रविवार को दावा किया कि उनकी पार्टी को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है। राउत ने बीजेपी के साथ जारी खींचतान के बीच रविवार को एएनआई से कहा, '170 से ज्यादा विधायक हमारा (शिवसेना) समर्थन कर रहे हैं और ये आंकड़ा 175 तक भी पहुंच सकता है।' महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं, जबकि बहुमत के लिए 145 सीटें होना आवश्यक हैं।

राज्य में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीट की जरूरत है। सूबे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसे 105 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि शिवसेना 56, एनसीपी 54, कांग्रेस 44 सीट हासिल कर सकी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल