महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी

By भाषा | Published: April 18, 2021 05:46 PM2021-04-18T17:46:34+5:302021-04-18T17:46:34+5:30

Maharashtra Home Minister warns violators of Kovid-19 restrictions | महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी

मुंबई, 18 अप्रैल महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए लागू पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों को रविवार को चेतावनी दी।

नई पाबंदियां बुधवार की रात शुरू हुईं और एक मई की सुबह सात बजे तक जारी रहेंगी। इसमें आवश्यक सेवाओं को शामिल नहीं किया गया है।

राज्य में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है जिसके तहत एक स्थान पर पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है।

वलसे पाटिल ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए कर्फ्यू आदेश और प्रतिबंधों का पालन किया जाना चाहिए। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

सरकार की तरफ से पहले जारी आदेश के मुताबिक इस दौरान दवा दुकान, अस्पताल, दवाओं की आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 67,123 नए मामले सामने आए जो अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 37,70,707 हो गई है। इसके अलावा राज्य में महामारी से 419 लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 59,970 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Home Minister warns violators of Kovid-19 restrictions

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे