महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार चुनावी सभा में लोगों के बीच होंगे राहुल गांधी, यहां से करेंगे आगाज

By भाषा | Published: October 12, 2019 04:38 PM2019-10-12T16:38:05+5:302019-10-12T16:38:05+5:30

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच होंगे।

Maharashtra-Haryana Elections: Rahul Gandhi to start election campaign from Latur on Sunday | महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार चुनावी सभा में लोगों के बीच होंगे राहुल गांधी, यहां से करेंगे आगाज

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। इसके साथ ही वह हरियाणा में भी प्रचार करेंगे। हरियाणा में वह सोमवार को कुछ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, गांधी महाराष्ट्र के लातूर में रविवार को पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन वह मुंबई के चांदीवली और धारावी इलाकों में भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच होंगे।

पिछले दिनों राहुल गांधी ''व्यक्तिगत यात्रा'' पर कुछ दिनों के लिए विदेश गए थे। लौटने के बाद वह गुजरात में अपने खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में अदालत के समक्ष पेश भी हुए।

गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

Web Title: Maharashtra-Haryana Elections: Rahul Gandhi to start election campaign from Latur on Sunday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे