लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव: उम्मीदवारों की चुनावी उड़ान को श्राद्ध का सियासी झटका! चंदा जुटाना बड़ी चुनौती

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: September 22, 2019 08:44 IST

पितृपक्ष लगने के साथ इन दिनों श्राद्ध चल रहे हैं, लिहाजा चुनाव को लेकर कोई भी नया कदम उठाना, नया निर्णय करना, नई शुरूआत करना, किसी भी दल और उम्मीदवार के लिए आसान नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्दे पहले नवरात्रि और फिर दीपावली, ऐसे मौकों पर चुनाव प्रचार करना बहुत मुश्किल होता है. श्राद्ध के एक सप्ताह से ज्यादा बचे समय का कोई खास राजनीतिक उपयोग नहीं हो पाएगा

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का भी ऐलान किया गया है, लेकिन उम्मीदवारों की चुनावी उड़ान को श्राद्ध का तगड़ा सियासी झटका भी लगा है.

पितृपक्ष लगने के साथ इन दिनों श्राद्ध चल रहे हैं, लिहाजा चुनाव को लेकर कोई भी नया कदम उठाना, नया निर्णय करना, नई शुरूआत करना, किसी भी दल और उम्मीदवार के लिए आसान नहीं है. चुनाव की घोषणा के साथ ही जहां विभिन्न दलों को अपने उम्मीदवारों का चयन करना होता है, उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी होती है, चुनाव प्रचार प्रारंभ करना होता है, अपने नाम के ऐलान का इंतजार होता है और चुनाव प्रचार भी प्रारंभ करना होता है, किंतु यह धारणा है कि श्राद्ध में नया कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है, इसलिए चुनाव की तारीखों की घोषणा के बावजूद, श्राद्ध के एक सप्ताह से ज्यादा बचे समय का कोई खास राजनीतिक उपयोग नहीं हो पाएगा, सियासी गतिविधियां ठप रहेंगी.

चंदा जुटाना बड़ी चुनौतीपितृपक्ष के बाद त्यौहारों की धूम रहेगी. पहले नवरात्रि और फिर दीपावली, ऐसे मौकों पर चुनाव प्रचार करना बहुत मुश्किल होता है. सबसे बड़ी परेशानी यह भी है कि इस दौरान चुनावी चंदा जुटाना भी बड़ी चुनौती रहेगी. याद रहे, दीपावली के अवसर पर जहां विभिन्न प्रतिष्ठान अपने साल भर के व्यवसाय का सबसे बड़ा आधार तैयार करते हैं, वहीं लोग कार, घर आदि खरीद कर अपने सपने साकार करते हैं. ऐसे में न तो उनके पास चुनाव प्रचार में सहयोग देने का वक्त होता है और न ही चंदा देने की श्रद्धा. 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब