लाइव न्यूज़ :

Election Results 2019: महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे कल होंगे घोषित, जानें कैसे पा सकते हैं चुनाव परिणामों के ताजा अपडेट्स

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 23, 2019 18:41 IST

Maharashtra, Haryana Assembly Election results 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे गुरुवार, 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगेमहाराष्ट्र की 288, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को हुआ था मतदान

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे गुरुवार, यानी 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए वोट 21 अक्टूबर को डाले गए। 

इन चुनावों में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 

इस बार 2014 के विधानसभा चुनावों की तुलना में कम मतदान हुआ और महाराष्ट्र में जहां कुल 60.05 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं हरियाणा में 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

कब घोषित किए जाएंगे महाराष्ट्र विधान चुनाव परिणाम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर 2019 को घोषित किए जाएंगे।

कब घोषित किए जाएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम का दिन: 24 अक्टूबर 2019

कितने बजे से घोषित किए जाएंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम सुबह 8 बजे से घोषित किए जाएंगे और करीब शाम तक चुनाव आयोग द्वारा पूरे नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है।  

कितने बजे से घोषित किए जाएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम सुबह 8 बजे से घोषित किए जाएंगे और करीब शाम तक चुनाव आयोग द्वारा पूरे नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है।  

महाराष्ट्र में किन पार्टियों के बीच है मुकाबला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुख्य रूप से बीजेपी, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी जैसी पार्टियां रेस में हैं। यहां बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच मुकाबला है। 2014 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने शिवसेना के साथ चुनाव बाद गठबंधन करके देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। 

हरियाणा में किन पार्टियों के बीच है मुकाबला

हरियाणा में सत्तारूढ़ बीजेपी के सामने विपक्षी दलों कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल, जननायक जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल की चुनौती है। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। 

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों का लाइव अपडेट्स कहां से देख सकते हैं

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए आप lokmatnews.in पर आ सकते हैं। इसके अलावा आप मोबाइल पर हमारे ऐप lokmat के जरिए भी इन चुनाव नतीजों का लाइव अपडेट हासिल कर सकते हैं। 

2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टियों का प्रदर्शन

बीजेपी-122

शिवसेना-63

कांग्रेस-42

एनसीपी-41

2014 में हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टियों का प्रदर्शन

बीजेपी-47

लोकदल-17

कांग्रेस-15

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Haryana Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब