महाराष्ट्र : आठ लाख से अधिक मूल्य का गुटखा, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 11, 2021 09:47 AM2021-06-11T09:47:51+5:302021-06-11T09:47:51+5:30

Maharashtra: Gutkha worth more than eight lakhs, banned tobacco products recovered, three people arrested | महाराष्ट्र : आठ लाख से अधिक मूल्य का गुटखा, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र : आठ लाख से अधिक मूल्य का गुटखा, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

पालघर (महाराष्ट्र), 11 जून महाराष्ट्र के पालघर जिले से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ लाख रुपये से अधिक कीमत का गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद किए।

पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नावडकर ने बताया कि ये प्रतिबंधित सामग्री एक टेम्पो में ले जाई जा रही थी और वाहन को बुधवार सुबह करीब चार बजकर 20 मिनट पर मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रोका गया था। बोईसर संभाग की अपराध शाखा ने यह कार्रवाई की।

उन्होंने कहा, ‘‘ टेम्पो से 8,08,896 रुपये का गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद हुए। ये सभी बोरियों में बंद थे।’’ वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि भादंवि की विभिन्न धाराओं और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दहानू पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Gutkha worth more than eight lakhs, banned tobacco products recovered, three people arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे