कोरोना वायरस लॉकडाउन: 12 लाख मजदूरों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजेगी महाराष्ट्र सरकार

By निखिल वर्मा | Published: April 18, 2020 03:08 PM2020-04-18T15:08:24+5:302020-04-18T15:30:30+5:30

कोरोना वायरस से भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां अब तक तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

Maharashtra govt to provide an assistance of Rs 2,000 each to 12 lakh registered construction workers | कोरोना वायरस लॉकडाउन: 12 लाख मजदूरों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजेगी महाराष्ट्र सरकार

लोकमत फाइल फोटो

Highlightsपिछले दिनों महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ब्रांदा में प्रवासी मजदूरों की समस्या सामने आई थी जहां वे अपने घर जाने के लिए परेशान दिखे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने है कि 20 अप्रैल से कुछ औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होंगी

कोरोना वायरस लॉकडाउन के संकट से जूझ रहे मजूदरों के खाते में महाराष्ट्र सरकार भेजेगी। महाराष्ट्र के श्रम मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बताया कि 12 लाख पंजीकृत कंस्ट्रशन मजदूरों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफेट ट्रांसफर स्कीम के तहत भेजा जाएगा।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 118 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के शुक्रवार को 118 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 3,320 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अभी तक कुल 201 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर 331 लोग अपने घर लौट चुके हैं। अभी तक 61,740 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच हुई है।

राज्य में अभी तक संक्रमण के 3,320 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 2,085 मामले मुंबई के हैं। वहीं कुल 201 मौतों में से 122 लोगों की मौत अकेले मुंबई शहर में हुई है। राज्य में 330 निषिद्ध क्षेत्र हैं और 5,850 सर्वे दलों ने 20 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा समस्या प्रवासी मजदूरों के साथ असंगठित क्षेत्र के कामगारों के साथ हुई है। केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों की शिकायतें निपटाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोडल अधिकारी बनाने की सलाह दी। साथ ही इन अधिकारियों को मंत्रालय के 20 नियंत्रण कक्षों के साथ समन्वय करने के लिए भी कहा है। गंगवार ने इस संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है।

Read in English

Web Title: Maharashtra govt to provide an assistance of Rs 2,000 each to 12 lakh registered construction workers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे