लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया VAT, पेट्रोल में 2.08 रुपये तो डीजल के दाम पर 1.44 रुपये प्रति लीटर की हुई कटौती

By रुस्तम राणा | Updated: May 22, 2022 18:48 IST

राज्य सरकार द्वारा रविवार को पेट्रोल में जहां 2 रुपये 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है तो वहीं डीजल के दाम पर 1 रुपये 44 पैसे प्रति लीटर घटाया गया है।  

Open in App
ठळक मुद्देइस फैसले के बाद मुंबई में पेट्रोल 109 रुपये 27 पैसे प्रति लीटर मिलेगा जबकि एक लीटर डीजल के लिए 95 रुपये 84 पैसे देने होंगे

मुंबई: केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क को कम करने की घोषणा के बाद रविवार को महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले वैट (VAT) को घटाया गया है।

राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल में जहां 2 रुपये 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है तो वहीं डीजल के दाम पर 1 रुपये 44 पैसे प्रति लीटर घटाया गया है। महाराष्ट्र सरकार के वैट घटाने के फैसले के लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 109 रुपये 27 पैसे प्रति लीटर मिलेगा और एक लीटर डीजल के लिए 95 रुपये 84 पैसे देने होंगे।

बता दें कि इस महीने खुदरा मुद्रास्फीति 8 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद, केंद्र ने शनिवार को ईधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की है। केंद्र ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की। साथ ही उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले प्रति रसोई गैस के सिलेंडर में भी सरकार ने 200 रुपये की राहत देने का काम किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती से सालाना 1 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित होता है। साथ ही केंद्रीय ने राज्य सरकारों से भी पेट्रोल डीजल पर वैट करने का आग्रह किया था।

वहीं केंद्र सरकार के इस ऐलान के थोड़ी देर बाद ही केरल और ओडिशा सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटाया। केरल सरकार ने पेट्रोल पर 2.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 2.36 रुपये प्रति लीटर की कटौती की।

टॅग्स :महाराष्ट्रपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी