लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलती है: फडणवीस

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:44 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून महाराष्ट्र भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर " आत्मविश्वास के साथ" झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए मराठा, ओबीसी आरक्षण, कोविड ​​-19 स्थिति से निपटने और सचिन वाजे के मामले जैसे मुद्दों पर सरकार की आलोचना की।

यहां अपनी पार्टी के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण बहाल होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगी। इस आरक्षण को हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया था।

उन्होंने कहा, “यह गलत बात है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें इस सरकार से कुछ सीखने की जरूरत है। जिस तरह से एमवीए सरकार हर रोज आत्मविश्वास के साथ झूठ फैलाती है, उसने मुझे चकित कर दिया है। हमें इस सरकार से झूठ नहीं बल्कि इस आत्मविश्वास को सीखना चाहिए।”

फडणवीस ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने मराठा समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में और ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण दिया था, लेकिन शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की वजह से इन फैसलों को रद्द कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “ जब तक ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण बहाल नहीं हो जाता, तब तक राज्य भाजपा एमवीए सरकार को चैन की सांस नहीं लेने देगी। हम आने वाले दिनों में अपना आंदोलन तेज करेंगे और सरकार को घेरेंगे।”

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार राज्य विधानमंडल के आगामी मानसून सत्र को छोटा करके सिर्फ दिनों का करके सवालों से "भाग रही" है।

बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “पुलिस महकमे में वाजे को पकड़ लिया गया है। एमवीए (सरकार) में हर विभाग में ऐसे कई वाजे हैं। हमें उन्हें पकड़कर व्यवस्था को साफ करना है।”

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास से विस्फोटक से लदी कार मिलने और बाद में कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में वाजे को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन