लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने तेंदुए की मौत की बढ़ती संख्या का अध्ययन करने के लिए समिति गठित की

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:59 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में तेंदुए की मौत की बढ़ती संख्या, मनुष्यों पर उनके हमले का अध्ययन करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुझाने के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

राज्य के वन मंत्री संजय राठौड़ ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि समिति का नेतृत्व मुख्य वन संरक्षक सुनील लिमये करेंगे।

राठौड़ ने कहा, "समिति तेंदुए की मौतों की संख्या में वृद्धि और उसके पीछे कारणों तथा इन जानवरों द्वारा हमलों के कारण मानव जीवन की हानि का अध्ययन करेगा और इसका समाधान ढूंढेगा।"

मंत्री ने कहा कि समिति के तीन महीने में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने की उम्मीद है।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2020 में महाराष्ट्र में तेंदुए के हमलों में मरने वालों की संख्या 27 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब