लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को आयु प्रमाण दिखाने पर शॉपिंग मॉल जाने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 22:43 IST

Open in App

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को 18 वर्ष से कम उम्र के उन लोगों को वैध आयु प्रमाण दिखाने के बाद शॉपिंग मॉल में जाने की अनुमति देने का फैसला किया जिन्हें कोविड-19 का टीका नहीं लगाया गया है। राज्य सरकार पहले ही पूर्ण रूप से टीकाकरण वाले लोगों को शॉपिंग मॉल में जाने की अनुमति दे दी है। शॉपिंग मॉल सभी दिनों में रात 10 बजे तक खुले रह सकते हैं। संक्रमण की चेन को तोड़ने के दिशानिर्देशों के तहत सोमवार को जारी एक सरकारी आदेश (जीओ) में कहा गया है कि क्योंकि 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभी तक शुरू नहीं हुआ है, इसलिए उन्हें आयकर विभाग द्वारा जारी आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे अपने आयु प्रमाण के दस्तावेज, वैध स्कूल या कॉलेज पहचान पत्र जिसमें जन्म तिथि का उल्लेख हो, मॉल के प्रवेश बिंदु पर दिखाने होंगे। जीओ में कहा गया है कि सभी शॉपिंग मॉल को सभी दिनों में रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति है, बशर्ते मॉल में आने वाले ग्राहकों/नागरिकों और प्रबंधकों और हाउसकीपिंग स्टॉफ सहित सभी कर्मचारियों के पास कोविड-19 टीके की दो खुराक प्राप्त करने का अंतिम टीकाकरण प्रमाण पत्र हो। इसमें कहा गया है कि सभी ग्राहकों को मॉल के प्रवेश बिंदु पर फोटो पहचान प्रमाण के साथ अपना अंतिम टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस