लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: प्रेम में असफल रहने के मामले में व्यक्ति को धमकी देने वाले चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 22, 2021 12:35 IST

Open in App

ठाणे, 22 सितंबर महाराष्ट्र में एक व्यक्ति को धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में से एक पहले पीड़ित की पत्नी से कथित तौर पर प्रेम करता था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता जयमाला वसावे ने कहा कि पीड़ित 15 सितंबर को ठाणे जिले के दिवा शहर से ऑटोरिक्शा से काम पर जा रहा था, तभी मोटरसाइकल सवार दो लोगों ने कथित तौर पर वाहन रोका और उस पर रिवॉल्वर तान दी। पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागने में सफल रहा और बाद में उसने मुम्ब्रा पुलिस में इसकी शिकायत की।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय जानकारी के आधार पर शनिवार को 21 वर्षीय दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बाद में दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस मामले के कथित षडयंत्रकर्ता 31 वर्षीय होटल व्यवसायी और एक सैलून मालिक को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को यह पता चला कि होटल व्यवसायी पीड़ित की पत्नी से शादी से पहले कथित तौर पर प्रेम करता था। वह कथित तौर पर दंपति को अलग करना चाहता है इसलिए उसने पीड़ित को धमकी देने के लिए दो आरोपियों की मदद ली। पुलिस ने आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर, दो कारतूस और एक मोटरसाइकल जब्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील