महाराष्ट्र : ‘बीफ बेचने’ के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 14, 2020 05:34 PM2020-11-14T17:34:48+5:302020-11-14T17:34:48+5:30

Maharashtra: Four arrested for 'selling beef' | महाराष्ट्र : ‘बीफ बेचने’ के आरोप में चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र : ‘बीफ बेचने’ के आरोप में चार गिरफ्तार

ठाणे, 14 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में चार लोगों को बीफ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार के यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से अवैध रूप से बेचे जाने के लिए लाए गए 1.43 लाख रुपये मूल्य का बीफ भी जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को शांतिनगर इलाके में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम-1976 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Four arrested for 'selling beef'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे