लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने के कारण लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़िया मौजूद, एक की मौत

By अंजली चौहान | Updated: March 10, 2023 11:12 IST

घर में आग लगने के कारण व्यक्ति की मृत्यु होने की आशंका जताई गई है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत के अनुसार, यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे के करीब हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र के ठाणे में अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को लगी आग ठाणे के शिलफाटा इलाके में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक इमारत में लगी भयंकर आग

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार को भीषण आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिली है कि ठाणे के शिलफाटा इलाके में ट्रांसफार्मर में विस्फोट के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद फौरन दमकल विभाग को सूचना दी गई मौके से पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने के काम में लग गई।

हालांकि, आग लगने के कारण 35 वर्षीय एक व्यक्ति की इस घटना में जान चली गई। गौरतलब है कि शिलफाटा इलाके में शुक्रवार सुबह भूमिगत बिजली के तारों में भीषण आग लगने के बाद वह चारों तरफ फैल गई, जिसके बाद आग ने एक घर को अपनी चपेट में ले लिया।

घर में आग लगने के कारण व्यक्ति की मृत्यु होने की आशंका जताई गई है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत के अनुसार, यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे के करीब हुई है। आग बिजली के भूमिगत तारों में लगी। आग के पास के घर में फैल जाने के बाद विस्फोट हो गया और आग काफी फैल गई, जिसमें शख्स की मौत हो गई।

ठाणे में निजी स्कूल से सटी इमारत में लगी आग 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह को ठाणे के मुंब्रा इलाके में भी आग लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि मुंब्रा इलाके स्थित एक निजी स्कूल से सटी इमारत के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसका धुआं चारों तरफ उठता हुआ दिखाई दिया।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके से घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने के कार्य में लग गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई है। बता दें कि अभी तक घटना में किसी के हताहात होने की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल दमकल विभाग आग बुझाने के काम में जुटा हुआ है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रअग्निकांडThane Policeमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है