महाराष्ट्र: पालघर के रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के बाद लगी आग, पांच लोग घायल

By भाषा | Published: July 4, 2021 11:47 AM2021-07-04T11:47:53+5:302021-07-04T11:47:53+5:30

Maharashtra: Fire breaks out at Palghar chemical plant, five injured | महाराष्ट्र: पालघर के रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के बाद लगी आग, पांच लोग घायल

महाराष्ट्र: पालघर के रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के बाद लगी आग, पांच लोग घायल

पालघर (महाराष्ट्र), चार जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रसायन कंपनी के संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लग जाने से पांच कर्मचारी झुलस गए।

दमकल अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां बोइसर औद्योगिक इलाके में स्थित रासायनिक संयंत्र में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे विस्फोट हुआ। इस बारे में सूचित किए जाने पर स्थानीय दमकल कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य किया।

बोइसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट के बाद लगी आग के कारण पांच कर्मी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट क्यों हुआ। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Fire breaks out at Palghar chemical plant, five injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे