लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे के मॉल में लगी भीषण आग, बचाए गए 350 लोग

By भाषा | Updated: February 15, 2020 22:16 IST

महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार दोपहर को एक मॉल में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि 100 से अधिक दमकलकर्मियों ने वहां फंसे 350 लोगों को बचाया और शाम पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार दोपहर को एक मॉल में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि 100 से अधिक दमकलकर्मियों ने वहां फंसे 350 लोगों को बचाया और शाम पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

ठाणे नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी शशिकांत काले ने बताया कि कपुरबाड़ी क्षेत्र में स्थित मॉल में दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर प्रथम तल पर आग गई।

उन्होंने कहा कि आग के ऊपर के तीन तले पर पहुंचने के बाद इसे तीव्रता के संदर्भ में उच्चतम स्तर ''ब्रिगेड कॉल'' माना गया और दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गईं।

काले ने कहा, ''शाम पांच बजे तक सौ से अधिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हमने मॉल में फंसे सभी 350 लोगों को बचा लिया। दमकलकर्मी आर. के. शेलार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नामदेव जोर (49) नाम का एक व्यक्ति चौथे तल पर फंस गया था और तेजी से कार्रवाई करते हुए दमकलकर्मियों ने उसे बचाया।’’ काले ने बताया कि आग की चपेट में आने से चार मंजिला मॉल के बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्रभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी