लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोविड-19 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए घूस लेने के आरोप में 5 पर प्राथमिकी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:52 IST

Open in App

ठाणे, 23 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के दो मरीजों को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराने के एवज में प्रत्येक से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के महापौर नरेश म्हस्के को शिकायत मिली थी कि कोविड-19 के दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के एवज में रिश्वत ली गई है जबकि अस्पताल में इलाज की सुविधा मुफ्त है।

इस पर, महापौर ने ठाणे नगर निगम के अधिकारियों को पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।

कपूरबावड़ी पुलिस थाने के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम