लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने फेंका पासा- गेंद बीजेपी के पाले में है, शिवसेना को तय करना है कि पांच साल सीएम चाहिए या ढाई का

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 26, 2019 15:02 IST

शिवसेना ने बीजेपी के सामने प्रस्ताव रखा है कि पांच साल में ढाई साल वह सरकार चलाएगी। उधर 44 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को सरकार गठन की भूमिका में संभावना नजर आ रही है और उसने सत्ता की बिसात पर पासा फेंका है।

Open in App
ठळक मुद्देवोट प्रतिशत घटने के बावजूद 105 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी के सहयोगी दल शिवसेना की 56 की सीटें आई हैं लेकिन इस जीत के बाद भी चाबी उसके पास है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सरकार गठन के समीकरणों में मामला उलझ गया है। वोट प्रतिशत घटने के बावजूद 105 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी के सहयोगी दल शिवसेना की 56 की सीटें आई हैं लेकिन इस जीत के बाद भी चाबी उसके पास है।

शिवसेना ने बीजेपी के सामने प्रस्ताव रखा है कि पांच साल में ढाई साल वह सरकार चलाएगी। उधर 44 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को सरकार गठन की भूमिका में संभावना नजर आ रही है और उसने सत्ता की बिसात पर पासा फेंका है। कांग्रेस का कहना है कि गेंद बीजेपी के पाले हैं लेकिन शिवसेना को तय करना है कि उसे कहां जाना है।

कांग्रेस नेता विजय वादेत्तिवार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''गेंद बीजेपी के पाले में है, अब शिवसेना को तय करना है कि वह पांच वर्ष का मुख्यमंत्री चाहती है या ढाई साल की सीएम पद की मांग के साथ बीजेपी के जवाब का इंतजार करती है। अगर शिवसेना का प्रस्ताव हमारे पास आता है तो हम पार्टी हाई कमान से बात करेंगे।''

बता दें कि शिवसेना के नेता प्रताप सारनाइक ने मीडिया को बताया था, ''हमारी बैठक में वही तय हुआ जैसा कि अमित शाह जी ने लोकसभा चुनाव से पहले फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूले का वादा किया था। गठबंधन की दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई वर्ष सरकार चलाने का मौका मिलना चाहिए, इसलिए शिवसेना का भी सीएम होना चाहिए। उद्धव जी को यह आश्वासन बीजेपी से लिखित में मिलना चाहिए।''

बता दें कि कांग्रेस अपनी 44 सीटों के अलावा एनसीपी की 44 सीटों के भरोसे सरकार गठन की संभावना देख रही है लेकिन एनसीपी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि वह मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाना चाहेगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप