लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: मोदी सरकार के ‘आकांक्षी जिला’ कार्यक्रम में शामिल चार जिलों में चमकी बीजेपी-शिवसेना, जीतीं 10 सीटें

By भाषा | Updated: October 25, 2019 11:21 IST

four aspirational districts of Maharashtra: बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मोदी सरकार के 'आकांक्षी जिला' कार्यक्रम में शामिल जिलों में किया अच्छा प्रदर्शन

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार के आकांक्षी जिला’ कार्यक्रम में शामिल जिलों में बीजेपी-शिवसेना का अच्छा प्रदर्शनइन चार आकांक्षी जिलों में बीजेपी-शिवसेना ने किया 14 में से 10 सीटें जीतीं

मुंबई: भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान उन चार जिलों में बेहतर प्रदर्शन किया, जिन्हें मोदी सरकार के ‘आकांक्षी जिला’ कार्यक्रम में शामिल किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन जिलों का तेजी से और कारगर तरीके से विकास करना है। सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए केंद्र के कार्यक्रम के तहत चुने गए राज्य के चार जिले गढ़चिरौली, उस्मानाबाद, वाशिम और नंदुरबार हैं। इन जिलों में 14 विधानसभा क्षेत्र हैं।

भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 2014 चुनाव में यहां आठ सीटें जीती थीं और इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। उस्मानाबाद जिले में चार विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 2014 में दो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नाम रही थीं, जबकि कांग्रेस और शिवसेना ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार परंडा, उमरगा और उस्मानाबाद सीटें शिवसेना ने जीतीं, जबकि तुलजापुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राणा जगजीत सिंह पाटील ने जीत दर्ज की।

पाटील ने राकांपा टिकट पर 2014 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में 2014 में भाजपा ने तीनों विधानसभा सीट अमोरी, गढ़चिरौली और अहेरी पर जीत दर्ज की थी। जबकि, इस बार राकांपा ने अहेरी सीट भाजपा से छीन ली लेकिन गढ़चिरौली और अमोरी पर भाजपा ने अपनी पकड़ बरकरार रखी। वाशिम जिले की तीन विधानसभा सीटों में से भाजपा ने दो पर अपनी पकड़ बरकरार रखी।

वहीं कांग्रेस ने भी पिछली बार की तरह अपनी एक सीट पर फिर जीत दर्ज की। उत्तरी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले की चार विधानसभा सीटों पर 2014 की तरह ही भाजपा और कांग्रेस ने दो-दो सीटें अपने नाम की। महाराष्ट्र 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था और मतगणना 24 अक्टूबर को की गई। इन चुनाव में 288 सीट में से भाजपा ने 105, शिवसेना ने 56, राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

टॅग्स :मोदी सरकारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?