लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: देवेंद्र फड़नवीस के घरेलू मैदान नागपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, घटकर आधी रह गईं सीटें

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 25, 2019 15:42 IST

BJP in Nagpur: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को नागपुर जिले में नुकसान हुआ है और पिछले चुनावों के मुकाबले सीटें आधी रह गई हैं

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र चुनावों में बीजेपी को नागपुर जिले में हुआ नुकसानइन विधानसभा चुनावों में जीत सकी 12 में से 6 सीटें

देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई में भले ही बीजेपी ने शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र की सत्ता में फिर से वापसी कर ली है, लेकिन मुख्यमंत्री के अपने ही घर में बीजेपी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। 

देवेंद्र फड़नवीस के गृह नगर नागपुर में बीजेपी की सीटों की संख्या इन चुनावों में घटकर आधी रह गईं। नागपुर बीजेपी के लिए एक मुश्किल चुनावी जंग साबित हुआ और पार्टी यहां 12 में से 6 सीटें ही जीत पाई।

नागपुर में आधी रह गईं बीजेपी की सीटें

2014 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नागपुर जिले की 12 में से 11 सीटों पर कब्जा जमाया था। फड़नवीस के अलावा नागपुर एक और वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी घरेलू इलाका है। इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में नागपुर की 12 सीटों में से बीजेपी ने 6, कांग्रेस ने 4 और एनसीपी और निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती। 

कांग्रेस ने नागपुर सिटी और नागपुर रूरल से दो-दो सीटें जीतीं। वहीं एनसीपी और एक निर्दलीय ने नागपुर रूरल से एक-एक सीट जीती। पूर्व मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार नितिन राउत ने नागपुर उत्तर (एसी) सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के मिलिंद माने को 20694 वोटों से हराया। राउत ने जहां 86821 वोट हासिल किए तो वहीं माने को 66127 वोट मिले।

नागपुर में कांग्रेस ने 

इसी तरह कांग्रेस सिटी प्रमुख विकास ठाकरे ने नागपुर पश्चिम सीट से  अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सुधाकर देशमुख को 6367 वोटों से हराया। ठाकरे को 83252 जबकि देशमुख को 76885 वोट मिले।

वहीं वर्तमान कांग्रेस विधायक सुनील केदार ने साओनेर सीट से बीजेपी के राजीव पोटडार को 25959 वोटों से हराया। केदार को 110445 और पोडजार को 84489 वोट हासिल हुए।  वहीं उमरेद में कांग्रेस के उम्मीदवार राजू पवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सुधीर परवे को 18029 वोटों से मात दी। राजू परवे ने 91968 वोट हासिल किए जबकि सुधीर परवे को 73939 वोट मिले। काटोल में पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के चरनसिंह ठाकुर को 17057 वोटों से हराया। देशमुख को 96842 वोट मिले जबकि ठाकुर को 79785 वोट मिले।

शिवसेना के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार आशीष जायसवाल ने नागपुर रूरल सीट से बीजेपी के मल्लिकार्जुन रेड्डी को 24413 वोटों से मात दी। जायसवाल को 67419 वोट और रेड्डी को 43006 वोट हासिल हुए। वहीं नागपुर साउथ सीट से कांग्रेस के गिरीश पांडव बीजेपी के मोहन माटे से 4013 वोटों से हार गए। कांग्रेस को यहां से 80326 वोट और बीजेपी को 84339 वोट मिले।

नागपुर सेंट्रल सीट से कांग्रेस के युवा नेता बंटी शेल्के ने बीजेपी के विकास कुंभारे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में 4124 वोटों से हार गए। काम्पटी में बीजेपी के टेकचंद सावरकर ने कांग्रेस के सुरेश भोयर को 11,116 वोटों से हराया। सावरकर को 1,18,182 और भोयर को 1,07,066 मत मिले।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावनागपुरNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए