लाइव न्यूज़ :

पुणे: एमआईटी स्कूल में सफेद रंग के इनरवियर पहनने पर शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 5, 2018 14:44 IST

बता दें कि पुणे एमआईटी स्कूल से एक नोट जारी किया गया थी जिसमें छात्राओं के अलग-अलग रंग के इनर गारमेंट्स पहनने का आदेश दिया था।

Open in App

पुणे, 5 जुलाई: महाराष्ट्र के पुणे एमआईटी स्कूल ने छात्राओं को अजीब रंग के इनरवियर पहनने के फरमान पर शिक्षा मंत्री ने जांच का आदेश दिए है। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने कहा है कि इस मामले में शिक्षा विभाग को निष्पक्ष रुप से जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि जरुरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि पुणे एमआईटी स्कूल से एक नोट जारी किया गया थी जिसमें छात्राओं के अलग-अलग रंग के इनर गारमेंट्स पहनने का आदेश दिया था। इसे लेकर पुणे के छात्राएं और अभिभावकों ने जमकर विरोध किया। स्कूल प्रशासन चाहता है कि अभिभावक इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करें। इसके साथ ही अभिभावकों ने यह भी बताया कि स्कूल में बच्चों को कई बार-बार शौचालय के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है। '  

 

बता दें कि स्कूल ने डायरी नियमों की लिस्ट दी है।  इस लिस्ट में भारतीय दंड संहिता के उल्लेख सहित एक एफिडेविट भी साइन करने को कहा है।  इसके मुताबिक अगर अभिभावक स्कूल नियमों को नहीं मानते तो स्कूल उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकता है।  स्कूल द्वारा जारी नियमों के मुताबिक छात्राओं को ड्रेस के नीचे के इनरवियर केवल सफेद और बेज रंग ही पहनाना होगा इसके अलावा वह अन्य कोई रंग नहीं पहन सकते।  इसके साथ ही इमरजेंसी के अलावा टॉयलेट्स बस एक फिक्स समय पर इस्तेमाल कर सकते हैं।  जिसका विरोध अभिभावक कर रहे है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप