लाइव न्यूज़ :

हमने दोस्त और सहयोगी खो दिया?, पवार की मौत पर सीएम फडणवीस और शिंदे ने कहा-दुख का माहौल, मेरे पास शब्द नहीं?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 28, 2026 12:51 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी जीवन में वे एक अच्छे दोस्त थे।नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। राज्य में दुख का माहौल है।

मुंबईः महाराष्ट्र में बड़ी घटना घटी है। अधिकारियों के अनुसार पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता (राकांपा) नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती इलाके में उतर रहा था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। राज्य में दुख का माहौल है। उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। निजी जीवन में वे एक अच्छे दोस्त थे।

Ajit Pawar Death News LIVE: प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना के बारे में बताया

हमने मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया। जिस समय वे महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उस समय उनका असमय निधन एक बड़ा नुकसान है। हम उनके परिवार के साथ हैं। मैं एकनाथ शिंदे के साथ आज बारामती जाऊंगा। मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना के बारे में बताया है और उन्होंने इस पर दुख जताया है।"

Ajit Pawar Death News LIVE: महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, "आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है। ऐसी घटना महाराष्ट्र में घटी है जो हर एक व्यक्ति के दिल को दुखाने वाली है... हम दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में मिलकर काम कर रहे थे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे... समय को बहुत ही महत्व देने वाले, कर्मठ नेता, समयसूचकता रखने वाले नेता हमारे बीच नहीं रहे।

Ajit Pawar Death News LIVE: टीम का एकहिस्सा नहीं रहा है और बड़ा भाई हमारे बीच से गया

ये हमारे, महाराष्ट्र और उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है... मैं मुख्यमंत्री था तब कई योजनाएं हम तीनों ने मिलकर एक टीम बनकर शुरू की...समाज के लिए आवश्यक कार्यों को लेकर उन्होंने कभी भी अपना हाथ पीछे नहीं खींचा... हमारी टीम का एकहिस्सा नहीं रहा है और बड़ा भाई हमारे बीच से गया है... मैं उन्हें दुख भरी श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर आने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे, मैं ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।"

Ajit Pawar Death News LIVE: अजित पवार की मृत्यु पर शोक जताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को विमान हादसे में अजित पवार की मृत्यु पर शोक जताया। शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मृत्यु न केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) परिवार, बल्कि उनके लिए भी एक ‘‘व्यक्तिगत क्षति’’ है।

शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राजग के हमारे वरिष्ठ साथी अजित पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अजित पवार ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

Ajit Pawar Death News LIVE: ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें

वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे। उनका निधन राजग परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। शाह ने कहा, ‘‘मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। शोक की इस घड़ी में पूरा राजग शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

ओम शांति शांति शांति।’’ पवार की मृत्यु पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शोक प्रकट करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज सुबह एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से मैं बहुत दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के विकास और शासन में पवार के योगदान की अमिट छाप रहेगी जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा और जन कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

Ajit Pawar Death News LIVE: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।” झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। अजित का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मरांग बुरु दिवंगत अजित तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर शोक व्यक्त किया।

Ajit Pawar Death News LIVE: अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत से मैं अत्यंत व्यथित

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत से मैं अत्यंत व्यथित हूं। उनका निधन जनजीवन के लिए एक अपार क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति मिले।” शिवकुमार ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की दुखद विमान हादसे में असामयिक मौत से मैं स्तब्ध और बेहद दुखी हूं।

उनकी अचानक मुत्यु महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है, जहां उन्होंने अनुभव और दृढ़ संकल्प के साथ सेवा की।’’ केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भी पवार की मौत पर शोक व्यक्त किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अचानक निधन से मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं।

Ajit Pawar Death News LIVE: आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक

मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’’ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु पर दुख जताया है। साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी समेत अन्य लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।’’

साय ने कहा, ‘‘अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों एवं समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रअजित पवारBJPदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?